भरे कोर्ट में जस्टिस क्यों बोले- कपिल सिब्बल से तो हमें भी जलन होती है, मेहता ने ऐसा क्या कहा था?

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

भरे कोर्ट में जस्टिस क्यों बोले- कपिल सिब्बल से तो हमें भी जलन होती है?

Last Updated:February 26, 2026, 20:50 IST

Sonam Wangchuk : सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़ी सुनवाई के दौरान उस वक्त माहौल हल्का हो गया, जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच संवाद पर बेंच ने मजाकिया टिप्पणी कर दी. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि कपिल सिब्बल एवरग्रीन हीरो हैं, हमें भी उनसे जलन होती है. हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया कि अगली तारीख पर मामले को अंतिम रूप से निपटाया जाएगा.

भरे कोर्ट में जस्टिस क्यों बोले- कपिल सिब्बल से तो हमें भी जलन होती है?Zoom

सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की जमानत पर याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ?

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट की एक गंभीर सुनवाई के दौरान उस वक्त माहौल हल्का हो गया, जब कपिल सिब्बल और तुषार मेहता के बीच नोक-झोंक के बीच बेंच ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर दी कि वह एवरग्रीन हीरो हैं, हमें भी उनसे जलन होती है. यह टिप्पणी उस समय आई जब सुप्रीम कोर्ट में लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़ी याचिका पर सुनवाई चल रही थी.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से समय मांगे जाने और सॉलिसिटर जनरल की व्यस्तता को लेकर बहस तेज हुई. इसी क्रम में कोर्टरूम में शब्दों के साथ-साथ हंसी मजाक भी हुआ और यहीं से वह पल आया जिसने पूरे कोर्ट-रूम का ध्यान खींच लिया.

पूरा मामला क्या था?
वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने एक बार फिर समय मांगा. सिब्बल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मामला अनंतकाल तक नहीं चल सकता. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि सॉलिसिटर जनरल किसी अन्य बेंच में व्यस्त हैं, तो उन्हें अपना काम पूरा कर 3:45 बजे आने दिया जाएगा.

मुस्कान पर टिप्पणी और मजाक
जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए, तो बेंच ने कहा कि अगर आप मुस्कुराते हैं, तो ज़्यादा हैंडसम लगते हैं. इस पर मेहता ने जवाब दिया मिस्टर सिब्बल तो वैसे भी हैंडसम लगते हैं. यहीं से बेंच ने कहा कि वह एवरग्रीन हीरो हैं, हमें भी उनसे जलन होती है.

गंभीर मुद्दे के बीच हल्का पल
हालांकि माहौल कुछ देर के लिए हल्का हुआ, लेकिन कोर्ट ने साफ किया कि सुनवाई को एक निश्चित तारीख पर अंतिम रूप से समाप्त किया जाएगा. बेंच ने कहा कि 10 तारीख को चाहे कुछ भी हो मामले को बंद कर आगे बढ़ा जाएगा.

कोर्टरूम में और क्या-क्या हुआ?
कोर्ट पहले ही केंद्र से वांगचुक के खिलाफ बताए गए वीडियो ट्रांसक्रिप्ट की सच्चाई पर सवाल कर चुका है. बेंच ने यह भी कहा था कि केंद्र कुछ भाषणों का ‘बहुत ज़्यादा मतलब’ निकाल रहा है. केंद्र का तर्क है कि वांगचुक की हिरासत के बाद ही लद्दाख में हिंसा पर काबू पाया जा सका.

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 26, 2026, 20:50 IST

Read Full Article at Source