Last Updated:February 26, 2026, 21:02 IST
सामरिक मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को अलग ही नजर से देखा. उन्होंने कहा- अब बायर-सेलर मॉडल से परे यह रिश्ता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का दो दिन का दौरा पूरा कर भारत लौट रहे हैं. सरकार इसे बेहद सफल विजिट बता रही है. क्योंकि 17 समझौते हुए हैं. डिफेंस डील हुई है. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बात आगे बढ़ रही है. लेकिन एक्सपर्ट इसे किस नजरिये से देख रहे हैं? क्यों कहा जा रहा कि अब यह सिर्फ ‘बायर-सेलर’ यानी ग्राहक और दुकानदार का रिश्ता नहीं रह गया है.
सामरिक मामलों पर गहरी पकड़ रखने वाले ब्रह्मा चेलानी ने एक्स पर लिखा, पहले भारत और इजरायल के बीच रक्षा क्षेत्र में एक सीधा सा लेन-देन वाला रिश्ता था. भारत इजरायल से बने-बनाए रक्षा उपकरण खरीद लेता था. इसे ही ‘बायर-सेलर’ मॉडल कहते हैं. लेकिन अब यह रिश्ता इस पुरानी सोच से बहुत आगे निकल चुका है और एक जेनुइन स्पेशल स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप में तब्दील हो गया है.
तो अब इस साझेदारी में नया क्या है?
को-इनोवेशन: यानी दोनों देश सिर्फ तकनीक खरीद-बेच नहीं रहे हैं, बल्कि मिलकर नई तकनीकों पर रिसर्च और विकास कर रहे हैं. जॉइंट प्रोडक्शन: अब हथियार और रक्षा उपकरण सिर्फ इजरायल में नहीं बनते, बल्कि दोनों देश मिलकर इनका निर्माण कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी ट्रांसफर: रक्षा क्षेत्र में इजरायल अपनी एडवांस तकनीक भारत को सौंप रहा है.इससे पहले उसने किसी और देश के साथ ऐसा नहीं किया.इजरायली कंपनियों का भारत में आना बदलाव का सबसे बड़ा सबूत
इस बात का सबसे बड़ा और पुख्ता सबूत यह है कि इजरायल की टॉप डिफेंस कंपनियां अब भारत में ही अपनी जड़ें जमा रही हैं. इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज, राफेल और एलबिट सिस्टम्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने भारत में अपनी सब्सिडियरी खोल ली हैं और अपनी प्रोडक्शन लाइनें यहीं लगा दी हैं. अब इंडस्ट्रियल कोलैबरेशन दोनों देशों के रिश्तों की सबसे अहम कड़ी बन गया है.
भारत अब सिर्फ कस्टमर नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग हब
इजरायली कंपनियों का भारत में आकर अपनी फैक्ट्रियां लगाना इस बात की गवाही देता है कि इजरायल का नजरिया अब पूरी तरह बदल चुका है. इजरायल अब भारत को महज एक कस्टमर की तरह नहीं देखता, बल्कि उसे एक भरोसेमंद ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब मानता है. यही वजह है कि यह रिश्ता अब सिर्फ ‘दुकानदार और ग्राहक’ से बहुत ऊपर उठ चुका है.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें
First Published :
February 26, 2026, 21:02 IST

1 hour ago
