ड्रैगन फ्रूट की खेती मुनाफे का सौदा, किसान की चमक गई किस्मत, अब लाखों में हो रही कमाई

2 hours ago

X

title=

ड्रैगन फ्रूट की खेती मुनाफे का सौदा, किसान की चमक गई किस्मत

arw img

Dragon fruit cultivation: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के किसान राजेश धामा ने परंपरागत खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाकर मिसाल पेश की है. यूट्यूब और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्होंने करीब 5 साल पहले 7 बीघा जमीन पर इसकी खेती शुरू की. पहले वे धान, गेहूं और गन्ना उगाते थे, लेकिन बढ़ती लागत और कम मुनाफे के कारण उन्होंने नई फसल की ओर रुख किया. राजेश बताते है कि ड्रैगन फ्रूट में शुरुआती खर्च के बाद लगभग 20 साल तक अच्छी आमदनी मिलती है और इसमें पानी भी कम लगता है. वर्तमान में वे 7 बीघा से सालाना करीब 6 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे है. उनकी आधी से ज्यादा उपज खेत से ही बिक जाती है, जबकि बाकी दिल्ली की मंडी में बेचते है. अब वे 20 बीघा में इसकी खेती करने की तैयारी कर रहे है.

Read Full Article at Source