Last Updated:January 28, 2026, 13:25 IST
President droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की सराहना की है. उन्होंने कहा कि इस कानून से गांवों में विकास, रोजगार और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी.
बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. फोटो- पीटीआईPresident droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून से गांवों के विकास को नई गति मिलेगी तथा भ्रष्टाचार एवं लीकेज पर रोक सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने संसद के बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि इस अधिनियम से किसान, पशुपालक और मछुआरों के विकास के लिए नई सुविधाएं विकसित होंगी.
राष्ट्रपति ने जैसे ही विकसित भारत- जी राम जी अधिनियम का उल्लेख किया, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और इस कानून को वापस लेने की मांग करने लगे. विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच राष्ट्रपति ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए जी राम जी कानून बनाया गया है. इस नए सुधार से गांव में 125 दिनों का रोजगार मिलेगा तथा भ्रष्टाचार और लीकेज पर रोक सुनिश्चित होगी. मुर्मू ने कहा कि इस योजना से गांव के विकास में नई गति मिलेगी और किसान, पशुपालक तथा मछुआरों के विकास के लिए नई सुविधाएं विकसित होंगी.
माओवादी उग्रवाद पर भी निर्णायक कार्रवाई
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की नीतियों के अनुरूप सुरक्षा बलों ने माओवादी उग्रवाद पर भी निर्णायक कार्रवाई की है; आज माओवादी आतंक की चुनौती 126 जिलों से घटकर केवल 8 जिलों तक सिमट गई है और इनमें भी तीन जिले ही गंभीर रूप से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत की पहली प्राथमिकता के रूप में देखती है, इसी भावना के साथ सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की. राष्ट्रपति ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास और रोजगार के लिए ‘विकसित भारत-जी राम जी कानून’ बनाये जाने का उल्लेख किया, विपक्षी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराते हुए हंगामा और नारेबाजी की.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें
First Published :
January 28, 2026, 13:25 IST

1 hour ago
