Mushroom farming: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के प्रगतिशील किसान अमरनाथ चतुर्वेदी ने परंपरागत खेती छोड़ बटन मशरूम उत्पादन शुरू कर नई मिसाल पेश की है. ग्रेजुएशन के बाद नौकरी के बजाय उन्होंने खेती को ही बिजनेस बनाया. पड़ोसी किसानों से प्रेरित होकर छोटे स्तर पर शुरुआत की और आज चार छप्परों में उत्पादन कर रहे है. मशरूम का स्पान वे पानीपत से मंगाते है. 4-5 महीने की फसल में रोज 10-12 कुंतल उत्पादन हो रहा है. बलरामपुर, तुलसीपुर, बहराइच सहित आसपास के जिलों में सप्लाई होती है. करीब 5-6 लाख की शुरुआती लागत से अब 25-30 लाख रुपये सालाना टर्नओवर हासिल कर रहे है.
गेहूं-धान छोड़ किसान ने उगाया मशरूम, रोज 10-12 कुंतल उत्पादन; सालाना 30 लाख तक टर्नओवर
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- गेहूं-धान छोड़ किसान ने उगाया मशरूम, रोज 10-12 कुंतल उत्पादन; सालाना 30 लाख तक टर्नओवर


