Last Updated:February 18, 2026, 06:59 IST
Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड तो टूटकर 67 डॉलर के आसपास पहुंच गया, जिसका असर आज खुदरा बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम सस्ते हुए हैं. यूपी से लेकर बिहार तक तेल की कीमतों में आज गिरावट दिख रही है.

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें नीचे आई हैं. ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव एक बार फिर ऊपर जा रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव तो फिर से 67 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया है. इसका असर आज घरेलू बाजार पर भी दिखा और यूपी से लेकर बिहार तक तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं. हालांकि, देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 3 पैसे गिरावट के साथ 94.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे गिरकर 87.81 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे की गिरावट के साथ 94.58 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.67 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 37 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 35 पैसे की गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब सवा डॉलर टूटकर 67.42 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 62.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.74 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 18, 2026, 06:59 IST

1 hour ago
