खाड़ी देशों में तनाव पर भारत का पहला बयान, क्यों कहा- 'डायलॉग और डिप्लोमेसी ही रास्ता'

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

खाड़ी देशों में तनाव पर भारत ने क्यों कहा- 'डायलॉग और डिप्लोमेसी ही रास्ता'

Last Updated:February 28, 2026, 19:25 IST

India Statement On Middle East: ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर भारत ने गहरी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और युद्ध रोकने की अपील की है. भारतीयों की सुरक्षा के लिए मिशन अलर्ट पर हैं.

खाड़ी देशों में तनाव पर भारत ने क्यों कहा- 'डायलॉग और डिप्लोमेसी ही रास्ता'Zoom

नई दिल्ली: ईरान और खाड़ी देशों के बीच बिगड़ते हालात पर भारत सरकार ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने 28 फरवरी 2026 को जारी बयान में कहा है कि भारत इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव से बेहद चिंतित है. भारत ने सभी देशों से अपील की है कि वे तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकें और संयम बरतें. भारत का मानना है कि किसी भी विवाद का हल केवल बातचीत और डिप्लोमेसी से ही संभव है. आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

भारतीय नागरिकों के लिए क्या है सरकार की सलाह?

ईरान और इजरायल में मौजूद भारतीय मिशन लगातार वहां रह रहे नागरिकों के संपर्क में हैं. सरकार ने एक विशेष एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को सतर्क रहने को कहा है. उन्हें स्थानीय सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूतावास के संपर्क में रहने की हिदायत दी गई है. भारत ने साफ किया है कि सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए ताकि तनाव को कम किया जा सके.

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 28, 2026, 19:21 IST

Read Full Article at Source