France And X: फ्रांस की राजधानी पेरिस में सरकारी अधिकारियों ने मंगलवार को एलन मस्क के सोशल मडिया प्लेटफॉर्म एक्स के दफ्तरों में छापामारी की है. बताया जा रहा है कि पहले से चली आ रही एक मामले के जांच के सिलसिले में ये छापेमारी की गई है. फ्रांस सरकार और अधिकारियों के इस एक्शन पर टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव का गुस्सा फूटा है. उन्होंने फ्रांस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश बना है, जहां उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुकदमा चल रहा है, जो लोगों को बोलने की स्वतंत्रता दे रहे हैं.
दरअसल, फ्रांस सरकार की आलोचना करते हुए टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव ने कहा कि फ्रांसीसी पुलिस इस समय पेरिस में एक्स के कार्यालय पर छापा मार रही है. फ्रांस दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जो उन सभी सोशल नेटवर्कों पर आपराधिक मुकदमा चला रहा है जो लोगों को कुछ हद तक स्वतंत्रता देते हैं, जिसमें टेलीग्राम, एक्स, टिकटॉक इत्यादि शामिल हैं. इस बात पर भी ध्यान किया जाना चाहिए कि पावेल ड्यूरोव को भी 2024 में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया था. वहीं, कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गलतफहमी न पालें: यह एक स्वतंत्र देश नहीं है.
एक्स के ऑफिस पर क्यों हुई छापेमारी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस अभियोजक कार्यालय की ओर से कहा गया है कि X कंपनी से जुड़े संदिग्ध अपराधों की जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई थी और X के अनुशंसा एल्गोरिदम पर केंद्रित थी. हालांकि, हाल में ही इसका दायरा बढ़ाकर इसके विवादास्पद एआई चैटबॉट, ग्रोक को भी शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि फ्रांसिसी अधिकारी X के खिलाफ कई गंभीर संभावित अपराधों की जांच कर रहे हैं,जिसमें डीपफेक वीडियो समेत कई मामले हैं.
यह भी पढ़ें: नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस का बड़ा बेटा गिरफ्तार, पहले से थे 38 केस...; रेप ट्रायल से पहले चाकू से किया हमला
इन मामलों के संबंध में हो रही जांच
डीपफेक: ग्रोक एआई चैटबॉट का उपयोग करके बिना सहमति के यौन उत्तेजक छवियों को बना कर के अधिकारों का उल्लंघन करना.
बाल सुरक्षा: बाल यौन शोषण सामग्री को फैलाने का भी आरोप लगा है.
धोखा धड़ी कर के डेटा निष्कर्षण: किसी संगठित समूहद्वारा किया गया अवैध डेटा संग्रहण.
फ्रांस के अभियोजन कार्यालय ने क्या कहा?
गौरतलब है कि अभियोजन कार्यालय ने पुष्टि करते हुए बताया है कि एलन मस्क और पूर्व सीईओ लिंडा याकारिनो दोनों को इसी साल अप्रैल में पेरिस में होने वाली सुनवाई में पेश होने के लिए आधिकारित तौर से तलब किया गया है. हालांकि, एक्स की ओर से इन सभी आरोपों का खंडन किया गया है और दावा किया गया कि ये जांच राजनीतिक रूप से प्रेरित है और यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है.
यह भी पढ़ें: जेल जाने के डर से झुके क्लिंटन? भारी जुर्माने की धमकी के बाद एपस्टीन जांच में होंगे शामिल

1 hour ago
