मणिपुर में सस्पेंस खत्म, संघर्षों के बीच मिला नया सीएम, जानिए कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह?

2 hours ago

Last Updated:February 03, 2026, 18:47 IST

Manipur CM Name: मणिपुर में जारी राजनीतिक सस्पेंस खत्म हो गया है और राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. सूत्रों के मुताबिक, युमनाम खेमचंद सिंह को बीजेपी विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है. इंफाल में पिछले कई घंटों से चल रही हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी है.

मणिपुर में सस्पेंस खत्म, कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह जो बनेंगे राज्य के नए सीएमZoom

इंफाल: मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. राजधानी इंफाल में पिछले डेढ़ घंटे से चल रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युमनाम खेमचंद सिंह को बीजेपी विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है. वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस बैठक में नॉर्थ ईस्ट समन्वयक संबित पात्रा, मणिपुर बीजेपी प्रभारी अजीत गोपछड़े और पर्यवेक्षक तरुण चुघ विशेष रूप से मौजूद रहे.

युमनाम खेमचंद सिंह का मुख्यमंत्री चुना जाना राज्य में स्थिरता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. वे इससे पहले मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) और कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. उनकी नियुक्ति के साथ ही राज्य में लंबे समय से चल रहा नेतृत्व परिवर्तन का सस्पेंस अब खत्म हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वे राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और उनके मंत्रिमंडल का स्वरूप भी जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

Deepak Verma

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें

Location :

Imphal West,Manipur

First Published :

February 03, 2026, 18:47 IST

homenation

मणिपुर में सस्पेंस खत्म, कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह जो बनेंगे राज्य के नए सीएम

Read Full Article at Source