अब सड़कों पर नहीं होंगे टोल बैरियर, 100 टोल प्लाजा वाला नितिन गडकरी का जानिए प्लान

2 hours ago

Last Updated:February 24, 2026, 12:16 IST

toll plaza news- कई जगह टोल प्‍लाजा पर रुकना वाहन चालकों को अखरता है. इससे राहत देने के लिए केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खास प्‍लाना बनाया है. जिससे आप बगैर रुके सफर कर सकेंगे.

अब सड़कों पर नहीं होंगे बैरियर, 100 टोल वाला नितिन गडकरी का जानिए प्‍लान जानेंZoom

देशभर के 100 टोल प्‍लाजा को लेकर खास प्‍लान.

नई दिल्‍ली. देश में एक्‍सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के नेटवर्क दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इससे लोगों का सफर आसान हो गया है. अब लोगों को एक शहर से दूसरे शहर वाहनों से आना जाना सुविधाजनक हो गया है. लेकिन कई जगह टोल प्‍लाजा पर रुकना वाहन चालकों को अखरता है. इससे राहत देने के लिए केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खास प्‍लाना बनाया है. जिससे आप बगैर रुके सफर कर सकेंगे.

सड़क परिवहन मंत्रालय देशभर के टोल प्‍लाना से बूम बैरियर हटाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए अभी 100 टोल प्‍लाजा का टेंडर जारी कर दिया गया है. संभावना है कि जल्‍द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा. इसके बाद इन टोल प्‍लाजा से आना जाना आसान हो जाएगा. मौजूदा समय केवल 25 टोल प्‍लाजा बूम बैरियर फ्री हैं.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसर देश के 1.5 लाख किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे नेटवर्क में से करीब 45,000 किलोमीटर पर टोल वसूला जा रहा है. देशभर में 1100 से अधिक टोल प्लाजा हैं. इनमें से कई टोल प्‍लाजा में वाहनों की लाइन लग जाती है. खासकर उस दौरान ज्‍यादा समय लगता है, जब किसी वाहन में फास्‍टैग नहीं लगा होता या फिर वो ब्‍लाक हो गया हो. इस दौरान वेटिंग टाइम भी बढ़ जाता है. इस वजह से यह फैसला नितिन गडकरी ने लिया है.

एक्‍सप्रेसवे और हाईवे का सफर मजेदार होता है. बार बार ब्रेक लगाने या गियर बदलने का झंझट नहीं होता है. बस फर्राटा भरते समय जब टोल प्‍लाजा आता है तो जरूर परेशानी होती है. क्‍योंकि टोल चुकाने के लिए वाहनों की लाइन लग जाती है. इसमें समय बर्बाद होता है. मंत्रालय की कोशिश है कि इस साल अधिक से अधिक टोल को बैरियल फ्री कर दिया जाए, जिससे वाहन चालकों को राहत होगी. इस तरह अब वो दिन दूर नहीं, जब बगैर रुके आप वाहन दौड़ा सकेंगे. टोल वसूली का टंटा खत्‍म होने वाला है.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

February 24, 2026, 12:16 IST

Read Full Article at Source