सबरीमाला सोना चोरी के आरोपों को लेकर दूसरे दिन विधानसभा में प्रदर्शन

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

सबरीमाला सोना चोरी के आरोपों को लेकर दूसरे दिन विधानसभा में प्रदर्शन

Last Updated:February 24, 2026, 13:13 IST

यूडीएफ ने सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले पर केरल विधानसभा में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और मंत्री वी एन वासवन के इस्तीफे की मांग करते हुए लगातार प्रदर्शन किया.

सबरीमाला सोना चोरी के आरोपों को लेकर दूसरे दिन विधानसभा में प्रदर्शनZoom

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष ने किया प्रदर्शन.

तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ विपक्ष ने सबरीमाला मंदिर से सोने की कथित चोरी के मुद्दे पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन केरल विधानसभा की कार्यवाही बाधित की. विपक्ष ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर शबरिमला सोना चोरी मामलों की जांच कर रहे एसआईटी की जांच में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया. विपक्षी सदस्यों ने राज्य के देवस्वओम मंत्री वी एन वासवन के इस्तीफे की मांग करते हुए सदन में तख्तियां और बैनर लहराए और सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. भारी हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमशीर ने प्रश्नकाल स्थगित कर दिया और अन्य कामकाज आगे बढ़ाया.

जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्ष ने अध्यक्ष से कहा कि सबरीमाला मंदिर सोना चोरी और मंदिर के तंत्री कंदरारु राजीवरु की गिरफ्तारी के मामले में सरकार के रुख की वजह से वे सदन की कार्यवाही में सहयोग नहीं करेंगे. वरिष्ठ कांग्रेस विधायक के. बाबू ने सदन में यूडीएफ का पक्ष रखा क्योंकि विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन अपनी नवयुग यात्रा के कारण सदन में मौजूद नहीं थे. सत्तारूढ़ एलडीएफ ने विपक्ष के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

सरकार के मंत्री पी. राजीव और एम. बी. राजेश ने कहा कि यूडीएफ पिछले पांच वर्षों में सरकार के खिलाफ एक भी अविश्वास प्रस्ताव लाने में विफल रहा है. मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष सरकार के 21 मंत्रियों में से किसी के भी खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला पेश करने में असमर्थ रहा है. विपक्ष ने सोमवार को भी सदन में विरोध प्रदर्शन किया था.

इस दौरान सबरीमाला सोना चोरी मामले में आरोपियों को जमानत मिलने का मुद्दा उठाया गया और बिना किसी सबूत के तंत्री की गिरफ्तारी को लेकर सरकार की आलोचना की गई. यूडीएफ ने यह आरोप भी लगाया कि मामले के मुख्य आरोपियों को सरकार की चूक और ढिलाई के कारण जमानत मिली है. केरल उच्च न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी सबरीमाला मंदिर के श्रीकोविल के दरवाजों के चौखट और द्वारपालक मूर्तियों से सोने की कथित चोरी के मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज...और पढ़ें

First Published :

February 24, 2026, 13:13 IST

Read Full Article at Source