'हर फैमिली को देंगे 10 हजार', मुफ्त की रेवड़ी की बाढ़, भाजपा की सहयोगी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

'हर फैमिली को देंगे 10 हजार', मुफ्त की रेवड़ी की बाढ़, BJP सहयोगी ने लगाई झड़ी

Last Updated:February 24, 2026, 14:25 IST

Tamilnadu Election: AIADMK ने तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए तीसरे चरण की घोषणाएं जारी कीं हैं. पलानीस्वामी ने वित्तीय राहत, मुफ्त बस यात्रा, रोजगार सहायता और कई कल्याण योजनाओं का वादा किया.

'हर फैमिली को देंगे 10 हजार', मुफ्त की रेवड़ी की बाढ़, BJP सहयोगी ने लगाई झड़ीZoom

AIADMK ने सत्ता में आने पर हर परिवार को 10 हजार रुपये देने का वादा किया है.

Tamilnadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने तीसरे चरण की चुनावी घोषणाएं जारी की हैं. पार्टी के महासचिव एडाप्पड़ी के. पलानीस्वामी ने रॉयापेट्टा स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि AIADMK सत्ता में आई तो हर परिवार को 10,000 रुपये की एकमुश्त राहत राशि दी जाएगी. इसके अलावा, थाई पोंगल उत्सव के दौरान पारंपरिक पोंगल गिफ्ट हैम्पर के साथ हर परिवार को सालाना अतिरिक्त 1,000 रुपये नकद दिए जाएंगे. पलानीस्वामी ने मौजूदा डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बेतहाशा बढ़ी हैं, जिससे आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तमिलनाडु में AIADMK भाजपा की सहयोगी है. उसने 11 अप्रैल 2025 को दोबारा एनडीए का दामन थाम लिया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके ने संपत्ति कर, घरेलू कर और पानी के शुल्क बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला है. AIADMK ने बेरोजगार युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं. रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत स्नातक युवाओं को मासिक 2,000 रुपये और 12वीं पास युवाओं को 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. मछुआरों के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के दौरान राहत राशि को 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया जाएगा. हैंडलूम बुनकरों के लिए मुफ्त बिजली की सीमा 300 यूनिट से बढ़ाकर 450 यूनिट और पावरलूम बुनकरों के लिए 1,000 से 1,400 यूनिट की जाएगी.

शहर की फुटपाथ पर छोटे व्यापार करने वाले सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे. ‘कुलाविलक्कु’ योजना के तहत परिवार के मुखिया के बैंक खाते में हर महीने 2,000 रुपये सीधे जमा किए जाएंगे, ताकि आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो. परिवहन क्षेत्र में शहर की बसों में पुरुषों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जबकि महिलाओं के लिए मौजूदा मुफ्त यात्रा जारी रहेगी.

वृद्धावस्था पेंशन 2,000 रुपये

ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर लोगों के लिए ‘अम्मा इल्लम’ योजना के तहत सरकारी घर बनाए जाएंगे और शहरी क्षेत्रों में अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. वृद्धावस्था पेंशन को 2,000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा, शैक्षिक ऋण माफ किए जाएंगे, सालाना तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे और जल्लिकट्टू पीड़ितों को मुआवजा बढ़ाया जाएगा.

अल्पसंख्यक महिला उद्यमियों के लिए ब्याज-मुक्त ऋण और दिव्यांगजनों के ऋण माफ करने की भी घोषणा की गई है. पलानीस्वामी ने कहा कि ये वादे पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती पर जारी किए गए हैं और पार्टी जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने डीएमके सरकार पर महंगाई और करों से लोगों को लूटने का आरोप लगाया. AIADMK ने पहले चरणों में महिलाओं के लिए मासिक 2,000 रुपये, पुरुषों के लिए मुफ्त बस यात्रा आदि वादे किए थे. अब तीसरे चरण में ये वित्तीय राहत पर फोकस है, जो चुनावी बिगुल माना जा रहा है.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

February 24, 2026, 14:25 IST

Read Full Article at Source