Video: होली पर पटना आना होगा सस्ता! बस बदल लें अपनी फ्लाइट का समय, जानें बुकिंग के सीक्रेट हैक्स
Holi 2026 Flight Deals: होली पर घर जाने की चाहत रखने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-पटना रूट पर हवाई सफर अब भारी पड़ सकता है. लेकिन सही प्लानिंग से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं. इस साल 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली है. अगर आप शनिवार (28 फरवरी) या रविवार के बजाय सोमवार (2 मार्च) को सफर का प्लान करते हैं, तो आपकी जेब पर बोझ कम पड़ेगा. आंकड़ों के मुताबिक, सुबह की फ्लाइट्स के मुकाबले रात की फ्लाइट्स ₹5,000 से ₹6,000 तक सस्ती मिल रही हैं. उदाहरण के लिए, 1 मार्च को सुबह की फ्लाइट जहां ₹11,559 की है, वहीं रात 9 बजे की उड़ान सिर्फ ₹6,373 में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, हिंडन (गाजियाबाद) एयरपोर्ट से उड़ान भरना दिल्ली IGI के मुकाबले ज्यादा किफायती साबित हो रहा है. होली के दिन (4 मार्च) सबसे सस्ता किराया मात्र ₹3,877 से शुरू हो रहा है. वापसी के लिए भी रविवार (8 मार्च) को सुबह के बजाय रात की फ्लाइट चुनकर आप ₹4,000 की सीधी बचत कर सकते हैं.
Last Updated:February 25, 2026, 17:33 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

