Video: औरंगाबाद के किसान ने 2 बीघे में उगाया 'बाल सुंदरी', सालाना ₹3.5 लाख का मुनाफा

1 hour ago

X

title=

औरंगाबाद के किसान ने 2 बीघे में उगाया 'बाल सुंदरी', सालाना ₹3.5 लाख का मुनाफा

arw img

Bal Sundari Apple Ber Kheti: बिहार के औरंगाबाद के किसान अब पारंपरिक फसलों को छोड़ 'कैश क्रॉप' के जरिए अपनी तकदीर बदल रहे हैं. कुटुंबा प्रखंड के रिश्यप गांव के किसान विवेक मेहता ने अपनी 2 बीघा जमीन पर 'बाल सुंदरी एप्पल बेर' की खेती कर इलाके में मिसाल पेश की है. पश्चिम बंगाल से इस खास किस्म के पौधे मंगाकर उन्होंने साल 2021 में इसकी शुरुआत की थी, जिससे उन्हें अब सालाना 3.5 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है. सेब की तरह दिखने वाला और अपनी मिठास के लिए मशहूर यह बेर बाजार में हाथों-हाथ बिकता है. विवेक बताते हैं कि इसकी डिमांड बिहार के बाहर रांची, डाल्टनगंज और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सबसे अधिक है. प्रति एकड़ करीब 2 लाख रुपये का मुनाफा देने वाली इस खेती ने साबित कर दिया है कि अगर बाजार की समझ और नया प्रयोग हो, तो खेती से भी लाखों कमाए जा सकते हैं.

Last Updated:February 13, 2026, 19:58 ISTकृषिऔरंगाबाद

Read Full Article at Source