Telangana Municipal Election Results LIVE: महबूबनगर, भूतपुर और देवरकादरा निगमों पर कांग्रेस का कब्‍जा, BJP-BRS का क्या है स्‍टेटस, जानिए रिजल्ट

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

LIVE: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का कमाल, भाजपा-BRS का क्या हाल?

Last Updated:February 13, 2026, 15:45 IST

Telangana Local Body Election Results Live: तेलंगाना नगर निकाय चुनाव 2026 की वोट काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीआरएस दूसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि भाजपा कई क्षेत्रों में पिछड़ती नजर आ रही है. 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव परिणाम राज्य की शहरी राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं. पढ़ें लाइव अपडेट...

 तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस का कमाल,  भाजपा-BRS का क्या हाल?Zoom

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव 2026 के लाइव नतीजों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. (फाइल फोटो PTI)

Telangana Local Body Election Results Live: तेलंगाना नगर निकाय चुनाव 2026 की वोट काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बना ली है. राज्य की 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे से 123 केंद्रों पर शुरू हुई. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 600 से ज्यादा सीटों पर बढ़त या जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है, जबकि मुख्य विपक्षी भारत राष्ट्र समिति करीब 350 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी कई क्षेत्रों में पिछड़ती नजर आ रही है. इस चुनाव को राज्य में शहरी मतदाताओं के रुझान का बड़ा संकेत माना जा रहा है और इसे सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 13, 2026, 13:26 IST

Read Full Article at Source