Squid Games देखा तो फांसी पर लटका देगा तानाशाह किम जोंग उन, टीनेजर्स को भी नहीं छोड़ा

1 hour ago

Teenagers executed for watching Squid Game: क्या पड़ोसी मुल्क से इतनी दुश्मनी हो सकती है, कि सिर्फ उस देश का टीवी शो देखने के जुर्म में मौत की सजा सुना दी जाए? आपको ये भले ही अटपटा लगे, लेकिन किम जोंग के देश उत्तर कोरिया में अब ऐसा ही होता है. किम जोंग उन क्यों चाहता है, उसके लोग पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया का कोई टीवी शो तक नहीं देखे, जानिए इसके पीछे सनक भरी वजह और किम जोग के डेथ वारंट की मिस्ट्री.

'कुख्यात किम का डेथ वारंट'

दुनिया के सबसे रहस्यमयी देश में मौत भी गुमनाम होती है, इसका फरमान खुद मुल्क का तानाशाह किम जोंग उन जारी करता है. कभी किसी को गोली मरवाता है, तो कभी शेर के पिंजरे में डलवाता है, तो कभी किसी को फांसी पर लटकवा देता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पूरी दुनिया में अपनी सनक के लिए कुख्यात किम जोंग का नया डेथ वारंट और भी चौंकाने वाला है. इसका जिक्र एमनेस्टी इंटरनेशनल (amnesty.org) की रिपोर्ट में किया गया है.

'दक्षिण कोरिया का शो देखने पर सजा ए मौत'

रिपोर्ट में बताया गया है दक्षिण कोरियाई की एक सीरीज देखने पर स्कूली बच्चों को मौत के घाट उतारा गया.  यांगगांग प्रांत में साउथ कोरिया की सीरीज ‘स्वीड गेम’ बेहद पॉपुलर है. यह सीरीज नॉर्थ कोरिया के कुछ टीनएजर लड़कों ने चुपके से देख ली. आपको बताते चलें कि उत्तर कोरिया में साउथ कोरिया का कोई टीवी शो या सीरीज देखने पर मनाही है.

लेकिन सिर्फ टीवी सीरीज देखने के जुर्म में मौत की सजा, ऐसा फरमान कोई सनकी तानाशाह ही सुना सकता है. एमनेस्टी की रिपोर्ट बताती है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है, बल्कि वहां के युवाओं को डराने के लिए ऐसी सामूहिक हत्याएं आम हो चुकी हैं. 

BTS जैसे बैंड्स सुनना यानी मौत को दावत देना

किम की सजा से बच निकले कुछ चश्मदीदों की गवाही के आधार पर ये कहा गया है, कि उत्तर कोरिया में BTS जैसे बैंड्स को सुनना सबसे बड़ा अपराध माना जाता है. 2021 में प्योंगयांग के पास कुछ टीनएजर्स को सिर्फ इसलिए जांच के घेरे में ले लिया गया क्योंकि वो छिपकर साउथ कोरियन म्यूजिक सुन रहे थे.

कोरोना काल में जब साल 2020 में जब पूरी दुनिया कोविड महामारी से जूझ रही थी, घरों में बंद थी, तब किम जोंग-उन ‘एंटी-रिएक्शनरी थॉट एंड कल्चर एक्ट’ बना चुका था. ये कानून इतना क्रूर है कि अगर आप दक्षिण कोरियाई फिल्म देखते पकड़े गए, तो आपको 5 से 15 साल तक बंधुआ मजदूरी करनी होगी. लेकिन अगर आपने किसी  फिल्म किसी और को दिखाया या ग्रुप में बैठकर देखा, तो सजा सिर्फ एक मिलेगी और वो है मौत.

Read Full Article at Source