मरने से पहले 'करीना' पर मेहरबान था एपस्टीन, चुपके से नाम की प्रॉपर्टी; जांच में सामने आया नाम

1 hour ago

Epstein Files Sex Scandal Controversy: संगठित यौन अपराधों का दोषी और शरीफों को जाल में फंसाने का आरोपी जेफरी एपस्टीन (Jeffery Epstein) के गुनाहों की कलई जैसे जैसे खुलती जा रही हैस वैसे वैसे एपस्टीन और उसकी क्राइम पार्टनर्स के एक से बढ़कर एक काले कारनामे सामने आ रहे हैं. एपस्टीन फाइल्स नाम के दस्तावेजों की जो नई गड्डी खुली है, उसमें मौजूद करीब 3 लाख आइट्मस ने पूरी दुनियाभर के नेताओं को हिलाकर रख दिया है, लिहाजा मरने के बाद भी एपस्टीन ऐसी हड्डी बन गया है, जो न लोगों को निगलते बन रही है और ना ही उगलते बन रही.  

फाइल्स में सामने आया करीना का नाम

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों में एक बार फिर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. नई फाइल्स में एपस्टीन की गर्लफ्रेंड करीना शुलियाक (Karyna Shuliak) के नाम उसकी काफी प्रॉपर्टी होने का खुलासा हुआ है. एक ईमेल के मुताबिक उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर पैसों की यानी डॉलर्स की बारिश की थी. उसने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 900 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी माशूका करीना के नाम लिख दी. मरने से पहले एपस्टीन ने उसे अपनी कुल प्रॉपर्टी का सबसे बड़ा हिस्सेदार और लाभार्थी बनाया था. इसमें 50 मिलियन डॉलर सालाना भुगतान का प्रावधान था. एपस्टीन की चल-अचल संपत्तियां अधिकांश करीना को ही मिलनी थीं, इसमें एपस्टीन की सीक्रेट तिजोरी में मौजूद 33 कैरेट का एक हीरा भी करीना को मिलना था. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- 

कौन है करीना?

शुलियाक बेलारूस की रहने वाली हैं और उनकी उम्र करीब 36 साल है. वे डेंटिस्ट हैं और एपस्टीन ने उनकी डेंटल स्कूल की पढ़ाई में मदद की थी. दोनों की मुलाकात 2012 से हुई थी. एपस्टीन ने जेल से अपनी आखिरी कॉल भी करीना शुलियाक को किया था. एपस्टीन ने उस दस्तावेज में लिखा कि वो उससे शादी करना चाहता था, पर हो न सका.

दिक्कत क्या है जो अमेरिकी न्याय विभाग ने मानी गलती इसकी वजह से US-यूरोप में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर 

दरअसल ये फाइल्स रिलीज होने से पहले पीड़ितों के नाम और उनकी फोटो एडिट करके हटानी थीं, लेकिन पता नहीं किसने कहने से फाइलों से पीड़ितों के नाम-तस्वीरें नहीं हटे. बवाल हुआ तो अमेरिकी न्याय विभाग ने गलती मानकर पल्ला झाड़ लिया. जस्टिस डिपार्टमेंट की इस महाब्लंडर गलती वाले एपिसोड को लेकर अटकलों का दौर चला कि हो न हो ट्रंप के कहने पर ही पीड़ितों के नाम और फोटो नहीं हटाए गए और फाइल्स पब्लिक डोमेन में डाल दी गई. उसके बाद तो लाखों लोगों ने उन फाइल्स को अपने-अपने लैपटॉप और हार्ड डिस्क में सेव कर लिया होगा. इस चक्कर में कई नाबालिग पीड़ितों की तस्वीरें और फोन नंबर भी सामने आ गए.

इसी वजह से आगे चलकर अमेरिका से लेकर यूरोप तक इस्तीफों का दौर शुरू हो गया. दावा किया गया कि ये वही दिग्गज नेता हैं जो जेफरी एपस्टीन के प्राइवेट आईलैंड में उसके चार्टेड प्लेन में बैठकर अय्याशी करने गए थे.

एपस्टीन से जुड़ी जांच की लाखों फाइलें सार्वजनिक की गई हैं. 30 जनवरी को जारी इस डेटा में 30 लाख पेज, 1.80 लाख तस्वीरें और 2 हजार वीडियो शामिल हैं. इन दस्तावेजों में दुनिया के कई दिग्गज हस्तियों और सेलिब्रेटीज के नाम लिखे हैं.

इन फाइलों में जिन लोगों का जिक्र हुआ, उनमें एलन मस्क, बिल गेट्स, डोनाल्ड ट्रंप, प्रिंस एंड्रयू, रिचर्ड ब्रैनसन, स्टीफन हॉकिंग्स, सारा फर्ग्यूसन, मीरा नायर का नाम भी शामिल है.

Read Full Article at Source