'उड़ता तंदूर' बनी स्पाइसजेट की फ्लाइट! 90 मिनट तक बिना AC कैद रहे यात्री, सांस लेना दूभर

1 hour ago

Last Updated:February 09, 2026, 20:26 IST

स्पाइसजेट की फ़्लाइट SG1082 (मुंबई से गोवा-मोपा) में तब अफरा-तफरी मच गई. कथित तौर पर बिना एयर कंडीशनिंग के 90 मिनट से ज़्यादा समय तक विमान के अंदर रखा गया. गुस्साए यात्रियों ने सोशल मीडिया पर विमान को मेटल ओवन बताया. उन्होंने लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए

'उड़ता तंदूर' बनी स्पाइसजेट की फ्लाइट! 90 मिनट तक बिना AC कैद रहे यात्रीZoom

बिना एसी की डेढ़ घंटे तक खड़ी रही स्पाइस जेट की फ्लाइट. (फोटो-@iambadasdanve)

Spicejet Flight Viral Video: स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक फ्लाइट में यात्रियों के साथ हुए बर्ताव ने एक बार फिर एविएशन सेक्टर की ‘लापरवाही’ की पोल खोल दी है. मुंबई से गोवा (Mopa Airport) जाने वाली फ्लाइट SG1082 के यात्रियों के लिए सफर की शुरुआत ही किसी बुरे सपने जैसी रही. यात्रियों का आरोप है कि उन्हें विमान के अंदर करीब 90 मिनट (डेढ़ घंटे) तक बिना एयर कंडीशनिंग (AC) के बैठाए रखा गया, जिससे प्लेन एक ‘धधकती भट्टी’ (Metal Oven) बन गया था.

उद्धव गुट नेता अंबादास दानवे ने एक्स पर लिखा, ‘सांस घुट रही है, अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा?’ सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा कि एयरलाइन की यह प्रोफेशनलिज्म बेहद शर्मनाक है. चिलचिलाती गर्मी और बंद विमान में एसी बंद होने के कारण अंदर का तापमान इतना बढ़ गया कि लोगों का दम घुटने लगा. उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और मुंबई एयरपोर्ट को टैग करते हुए सवाल पूछा है कि यह कोई फ्लाइट नहीं, बल्कि लोहे का ओवन है. अगर गर्मी के कारण किसी यात्री को हेल्थ इमरजेंसी हो जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

गुस्से में यात्री

सरकार से एक्शन की मांग गुस्साए यात्रियों ने इसे सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ बताते हुए सरकार से सिर्फ तमाशबीन न बने रहने की अपील की है. उन्होंने स्पाइसजेट के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई (Punitive Action) की मांग की है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब डीजीसीए यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सख्त नियम बनाने का दावा करता है, लेकिन ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

उद्धव गुट के नेता पर एक्स पर लिखा

उद्धव गुट नेता अंबादास दानवे ने लिखा, ‘स्पाइस जेट की फ्लाइट मुंबई से गोवा 90 मिनट तक बिना एसी के खड़ी रही. गर्मी की वजह से यात्री परेशान होते रहे. स्पाइस जेट का बिल्कुल घटिया प्रोफेशनलिज़्म. फ्लाइट SG1082 (BOM-GOX) के पैसेंजर 90 मिनट से ज्यादा देर तक बिना एसी के खड़ी है. लोग फंसे हुए हैं. यह मेटल की ओवन तरह हो गया है. अगर किसी पैसेंजर को गर्मी से जुड़ी कोई हेल्थ प्रॉब्लम होती है, तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, ‘अब समय आ गया है कि किनारे से देखना बंद करें और सेफ्टी की इस खुली अनदेखी के खिलाफ सजा देने वाली कार्रवाई करें.’ उन्होंने एक्सपर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के ऑफिसियल हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि आपकी निगरानी में यह कैसे हो सकता है?’

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

First Published :

February 09, 2026, 19:55 IST

homenation

'उड़ता तंदूर' बनी स्पाइसजेट की फ्लाइट! 90 मिनट तक बिना AC कैद रहे यात्री

Read Full Article at Source