PM मोदी ने रचा इतिहास रचा, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर बने

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

PM मोदी का Instagram पर बजा डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर बने

Last Updated:February 26, 2026, 06:02 IST

PM Modi Instagram Followers: देश हो या दुनिया, पीएम मोदी का हर जगह डंका बजता है. उनकी लोकप्रियता से दुनिया वाकिफ है. अब इसकी पुष्टि इंस्टाग्राम के डेटा से भी हो गई है. जी हां, पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं. उनके आसपास दुनिया का कोई भी नेता नहीं है.

PM मोदी का Instagram पर बजा डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर बने Zoom

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं.

PM Modi Instagram Followers: पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बजता है. अब पीएम मोदी के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है. जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए. पीएम मोदी के सामने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कहीं नहीं टिकते हैं.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में मेटा के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे. पिछले दस सालों में उनका अकाउंट दुनिया के लीडर्स के बीच सबसे अधिक एंगेजिंग डिजिटल स्पेस में से एक बन गया है. पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने हैं. असल में दुनिया के पांच बड़े ग्लोबल लीडर्स के कुल फॉलोअर्स पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की गिनती से कम ही हैं.

इंस्टाग्राम पर बज रहा पीएम मोदी का डंका

पीएम मोदी के बाद डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं. आखिर में अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

एक नजर डेटा पर कि कौन-कितने नंबर पर?

पीएम मोदी-100 मिलियन फॉलोअर्स डोनाल्ड ट्रंप- 43.2 मिलियन फॉलोअर्स इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो- 15 मिलियन फॉलोअर्स ब्राजील के राष्ट्रपति-4.4 मिलियन फॉलोअर्स तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन-11.6 मिलियन फॉलोअर्स अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली- 6.4 मिलियन फॉलोअर्स

यह डेटा पीएम मोदी की ग्लोबल पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दिखाता है. ग्लोबल रेटिंग्स वगैरह में भी पीएम मोदी अक्सर टॉप पर ही रहते हैं. भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र और दूसरे नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत बड़ा अंतर है.

भारत में पीएम मोदी के बाद कौन

पीएम मोदी- 100 मिलियन फॉलोअर्स सीएम योगी- 16.1 मिलियन फॉलोअर्स राहुल गांधी- 12.6 मिलियन फॉलोअर्स

मोदी के बाद योगी की लोकप्रियता

अगर केवल भारत की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ही नंबर आता है. जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जो PM मोदी से बहुत पीछे हैं. इसके बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 26, 2026, 05:23 IST

Read Full Article at Source