भारत के खिलाफ मैच में रजा बनेंगे जिम्बाब्वे के 'सिकंदर', इतिहास रचने से बस इतनी दूर

1 hour ago

होमcricket

भारत के खिलाफ मैच में रजा बनेंगे जिम्बाब्वे के 'सिकंदर'! इतिहास रचने के करीब

Last Updated:February 26, 2026, 08:19 IST

Sikandar Raza 3000 T20I Runs: कप्तान सिकंदर रहा जिम्बाब्वे के लिए इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में जब वह बैटिंग करने उतरेंगे तो उनकी नजरें 15 रन बनाने पर होंगी. ऐसा करते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन का आंकड़ा पूरा कर लेंगे और जिम्बाब्वे के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.

भारत के खिलाफ मैच में रजा बनेंगे जिम्बाब्वे के 'सिकंदर'! इतिहास रचने के करीबZoom

इतिहास रचने की दहलीज पर सिकंदर रजा.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम का सुपर-8 मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा, जिसपर सभी की निगाहें होंगी. चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत के लिए करो या मरो जैसा ही है. हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो भारत का पलड़ा भारी है, जिम्बाब्वे की टीम को कम आंकने की गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है. जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों का हराकर यहां तक पहुंची है, जिसमें टीम के कप्तान सिकंदर रजा का अहम रोल रहा है. सिकंदर रजा की कोशिश भारत के खिलाफ भी उलटफेर करने की होगी. जीत के अलावा सिकंदर रजा की नजरें एक पर्सनल माइलस्टोन पर भी होंगी, जिससे वह सिर्फ 15 रन दूर हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा...और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

February 26, 2026, 08:19 IST

Read Full Article at Source