Last Updated:February 14, 2026, 13:42 IST
PM Modi Assam Visit Live: पीएम मोदी ने असम में देश को बड़ी सौगात देते हुए कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. ब्रह्मपुत्र नदी पर बना यह 6-लेन पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ेगा और दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर करीब 7 मिनट रह जाएगा. इससे पहले पीएम मोदी ने असम के डिब्रुगढ़-मोरान हाईवे पर बने पूर्वोत्तर भारत के पहले इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया. इस दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों ने हवाई प्रदर्शन किया.

PM Modi Assam Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दौरान करीब 3,030 करोड़ रुपए की लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का बटन दबाकर उद्घाटन किया और असमिया संस्कृति के प्रतीक गमोसा पहनकर पुल पर पैदल भी चले. पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट ब्रिज माने जा रहे इस पुल में भूकंप प्रभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बेस आइसोलेशन तकनीक और फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग का इस्तेमाल किया गया है. पुल में हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल और ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) लगाया गया है, जिससे इसकी मजबूती, सुरक्षा और लंबी सेवा अवधि सुनिश्चित की जा सकेगी. इससे पहले पीएम मोदी ने असम के डिब्रुगढ़-मोरान हाईवे पर बने पूर्वोत्तर भारत के पहले इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया.
PM Modi Assam Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का अनावरण किया और असमिया संस्कृति के प्रतीक गमोसा पहनकर ब्रिज पर पैदल भी चले. ब्रह्मपुत्र नदी पर बना यह सेतु गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है. करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट ब्रिज पूर्वोत्तर भारत का पहला ऐसा पुल है और इससे गुवाहाटी से नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 7 मिनट रह जाएगा. PM Modi Assam Visit Live: उच्च भूकंपीय क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए इस पुल में बेस आइसोलेशन तकनीक के तहत फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग का उपयोग किया गया है. पुल की मजबूती और लंबी उम्र सुनिश्चित करने के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल लगाए गए हैं. साथ ही, ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है, जिससे पुल की स्थिति पर रियल टाइम निगरानी, शुरुआती नुकसान की पहचान और सुरक्षा व सेवा अवधि को बेहतर बनाया जा सकेगा. PM Modi Assam Visit Live: असम के डिब्रूगढ़ में नरेंद्र मोदी ने मोरन स्थित मोरन इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी के महत्व पर प्रस्तुति देखी. इस दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उन्हें इस सुविधा और उसकी रणनीतिक अहमियत के बारे में जानकारी दी. PM Modi Assam Visit Live: असम के डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी से रवाना होते समय पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से हाथ मिलाया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आयोजित एरियल डिस्प्ले और अन्य गतिविधियों का हिस्सा था.बता दें कि ELFपूर्वोत्तर भारत का पहला आपातकालीन लैंडिंग केंद्र है. भारतीय वायुसेना के साथ समन्वय में तैयार किया गया यह ईएलएफ आपात स्थिति में सैन्य और नागरिक विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ में सक्षम है. यह इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट के रूप में कार्य करेगी. इससे पूर्वोत्तर में प्राकृतिक आपदाओं या स्ट्रेटेजिक आवश्यकताओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों की त्वरित तैनाती संभव हो सकेगी. दोहरे उपयोग वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में परिकल्पित यह ELF, 40 टन तक के लड़ाकू विमानों और 74 टन के अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले परिवहन विमानों के संचालन में सक्षम है.
#WATCH | Assam: Indian Air Force aircraft’s air display at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. The ELF is the first of its kind in Northeast India.
कुमार भास्कर वर्मा सेतु का PM मोदी करेंगे उद्घाटन
इसके बाद पीएम मोदी दोपहर लगभग 1 बजे गुवाहाटी पहुंचे. जहां उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर लगभग 3,030 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. बाद में दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपए से अधिक की अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया.
साथ ही पीएम मोदी भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM गुवाहाटी का उद्घाटन किया. इससे क्षेत्र में प्रबंधन और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई. इनमें गुवाहाटी में 100, नागपुर में 50, भावनगर में 50 और चंडीगढ़ में 25 बसें शामिल हैं. इस पहल से चारों शहरों के 50 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छ, सस्ती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे शहरी आवागमन और जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा.
About the Author
सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें
First Published :
February 14, 2026, 11:15 IST

3 hours ago
