Pariksha Pe Charcha 2026: छात्र ने पूछा- गेमिंग में इंटरेस्ट, लेकिन मां-बाप डांटते हैं..फ‍िर मोदी ने क्‍यों लिया हनुमान और अभिमन्यु का नाम?

1 hour ago

Last Updated:February 06, 2026, 13:57 IST

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के दौरान एक छात्र ने पीएम नरेन्‍द्र मोदी से पूछा कि उसका गेमिंग में इंटरेस्‍ट है लेकिन मां बाप डांटते हैं ऐसे में उसे क्‍या करना चाहिए? इसके जवाब मे पीएम मोदी ने उससे कहा कि आप अपने निर्णय पर कायम रहो लेकिन गेमिंग का उपयोग बर्बादी के लिए क्रिटिएविटी के लिए करो. इस दौरान उन्‍होंने हनुमान और अभिमन्‍यु की कथाओं का भी जिक्र किया.

 मोदी ने क्‍यों लिया हनुमान और अभिमन्यु का नाम?Zoom

pariksha pe charcha, PM Modi, pm narendra modi, Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा में गेमिंग में सवाल.

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक गेमिंग पसंद बच्चे को ऐसा सलाह दिया कि सब मुस्‍कुरा उठे. बच्चे ने पूछा कि गेमिंग में इंटरेस्ट है, लेकिन मां-बाप डांटते रहते हैं. पीएम ने कहा कि मां बाप डांटते रहते हैं-मत करो, मत करो लेकिन आपका इंटरेस्‍ट है और आपने निर्णय ले लिया है तो चुपचाप अपना काम करते रहो. जब आप सफल हो जाओगे तो आपकी सक्‍सेस ही उनका गर्व बन जाता है और पूरे मोहल्‍ले में जाएंगे और बताएंगे कि मेरे बेटे ने ये किया मेरे बेटे ने वो किया.खुशी से झूम जाएंगे.उन्‍होंने कहा कि आप पंचतंत्र हनुमान और अभिमन्यु की कहानियों पर गेम बनाओ.

छात्र ने पूछा-गेमिंग में इंटरेस्ट, लेकिन मां-बाप डांटते हैं

शरजिल गैडगिल नाम के बच्चे ने पीएम से पूछा कि उन्हें गेमिंग बहुत पसंद है, लेकिन पढ़ाई पर ध्यान कैसे दें. मां-बाप हमेशा डांटते रहते हैं-मत करो,मत करो. पीएम ने हंसते हुए कहा कि मां-बाप डांटते रहते हैं, लेकिन तुम चुपचाप अपने निर्णय पर डटे रहो. एक बार सफल हो गए तो पूरे मोहल्ले में वही बताते फ‍िरेंगे कि मेरे बेटे ने ये किया.आपकी सफलता उनके लिए गर्व बन जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि गेमिंग स्किल है.फिर उन्होंने सलाह दी कि गेमिंग में रुचि है तो बेस्ट क्वालिटी की गेम बनाओ लेकिन जो लोग गेम में जुआ खेलते हैं वो बर्बादी है इसके लएि अभी मैंने नया कानून बनाया है.

पंचतंत्र, हनुमान और अभिमन्यु का लिया नाम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत कथा कहानियों का देश है.गेमिंग की चर्चा करते हुए कहा कि क्या कभी सोचा है कि पंचतंत्र की कहानियों पर गेम्स बनने चाहिए? उन्‍होंने हनुमान जी की कहानियों को गेम्स के माध्यम से दिखा सकते हैं. अभिमन्यु की कथा भी गेम्‍स के माध्‍यम से दिखा और सुना सकते हैं. सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाओ और इसे उस पेज पर शेयर करो.

कंटेंट क्रिएशन को क्रिएटिविटी से जोड़ा

पीएम ने बच्चों से कहा कि कंटेंट क्रिएट करना चाहिए. पंचतंत्र पर गेम्स बनाओ, जिससे देश की परंपरा के बारे में दुनिया को पता चले. कंटेंट क्रिएशन में ऐसी चीजों पर फोकस करो, जिससे नई चीजें सीखने को मिलें. गेमिंग में रुचि है तो अच्‍छी क्वालिटी का गेम्‍स बनाओ.पीएम की ये सलाह बच्चों को न सिर्फ गेमिंग को सकारात्मक दिशा देती है, बल्कि देश की संस्कृति को आधुनिक तरीके से फैलाने का भी आइडिया है.परीक्षा पे चर्चा में ये हिस्‍सा बच्‍चों को बात बात में डांटने वाले उन मां-बाप के लिए भी संदेश है कि बच्चों को सपोर्ट करें ताकि वो चुपचाप सफलता हासिल करें.

2018 में पीएम ने की शुरूआत

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत साल 2018 में हुई थी. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से बाहर निकालना है.हर साल परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं और कई सुझाव देते हैं.पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में बच्‍चों की परीक्षा की तैयारी के लिए मानसिक स्वास्थ्य, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों जैसे विषयों पर खुलकर बातचीत होती है.इस साल परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां एडिशन है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व ...और पढ़ें

First Published :

February 06, 2026, 13:57 IST

homecareer

Pariksha Pe Charcha 2026: मोदी ने क्‍यों लिया हनुमान और अभिमन्यु का नाम?

Read Full Article at Source