Last Updated:February 13, 2026, 07:43 IST
CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया है. 14 फरवरी तक डेटा पोर्टल पर न डालने पर स्कूलों पर जुर्माना लग सकता है.

नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2026). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को सही तरीके से पूरा करने और रिजल्ट जल्दी जारी करने के लिए तैयार है. बोर्ड ने सभी स्कूलों को एक जरूरी नोटिस भेजकर साफ कह दिया है कि वे बच्चों के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के नंबर तय समय पर बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर डाल दें. इस कदम का मकसद है कि नंबरों को लेकर कोई गड़बड़ी न हो और रिजल्ट में देरी न आए.
सीबीएसई बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल 14 फरवरी तक ये नंबर अपलोड नहीं करते हैं तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. बोर्ड का मानना है कि परीक्षा लेने के साथ-साथ नंबरों का डेटा सही समय पर दर्ज करना भी बहुत जरूरी है. अगर नंबर समय पर पोर्टल पर अपडेट हो जाएंगे तो आखिरी वक्त में गलती होने का डर नहीं रहेगा और फाइनल रिजल्ट बनाने का काम तेज हो जाएगा. इससे स्टूडेंट्स को भी फायदा होगा और वे समय पर अपनी आगे की पढ़ाई का प्लान बना पाएंगे.
CBSE का सख्त निर्देश: 14 फरवरी है आखिरी तारीख
सीबीएसई ने देशभर के स्कूलों को बता दिया है कि कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के नंबर भरने के लिए 14 फरवरी, 2026 तक का समय है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि इस तारीख के बाद किसी भी हाल में समय नहीं बढ़ाया जाएगा. स्कूलों को पक्का करना होगा कि वे छात्रों के नंबर बोर्ड के पोर्टल पर बिल्कुल सही-सही भरें.
गलती की कोई गुंजाइश नहीं
सीबीएसई बोर्ड के नियम के मुताबिक, स्कूलों को नंबर अपलोड करते समय बहुत ध्यान रखना होगा. एक बार नंबर पोर्टल पर सेव (Submit) हो गए तो उनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. अगर किसी छात्र के नंबर गलत चढ़ जाते हैं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी. इससे न केवल रिजल्ट आने में देरी हो सकती है, बल्कि छात्र के भविष्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
जल्दी आ सकता है सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट
इस साल सीबीएसई काफी एक्टिव नजर आ रहा है. परीक्षाओं और नंबरों को ऑनलाइन दर्ज करने का काम साथ-साथ चलने से उम्मीद है कि 2026 का बोर्ड रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले जल्दी आ सकता है. अगर नंबर समय पर मिल जाते हैं तो बोर्ड के लिए मार्कशीट तैयार करना आसान हो जाएगा. जानकारों की मानें तो मई के महीने में ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है.
अनुपस्थित छात्रों के लिए नियम
सीबीएसई ने उन छात्रों के लिए भी नियम बताए हैं जो प्रैक्टिकल वाले दिन स्कूल नहीं पहुंच पाते. ऐसे छात्रों के लिए स्कूलों को पोर्टल पर ‘Absent’ लिखना होगा. अगर कोई छात्र बाद में किसी खास वजह से परीक्षा देता है तो उसके नंबर बोर्ड के बताए गए तरीके से ही अपडेट किए जाएंगे. सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि वे आखिरी दिन का इंतजार न करें और काम पहले ही निपटा लें.
लापरवाही पर लगेगा जुर्माना
जो स्कूल बोर्ड की बात नहीं मानेंगे, उन पर सीबीएसई सख्त कार्यवाही कर सकता है. अक्सर देखा जाता है कि कुछ स्कूलों की देरी की वजह से हजारों बच्चों का रिजल्ट अटक जाता है. इस बार सीबीएसई बोर्ड ने मन बना लिया है कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्कूलों को अपने कंप्यूटर और इंटरनेट की जांच पहले ही करनी होगी, जिससे कि पोर्टल पर डेटा भरते समय कोई रुकावट न आए.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 13, 2026, 07:43 IST

1 hour ago
