Last Updated:February 13, 2026, 07:19 IST
Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर आज घरेलू बाजार पर भी दिखा और कई शहरों में तेल के दाम नीचे आ गए हैं, जबकि कुछ शहरों में इसकी कीमतों में बढ़त दिख रही है.

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दिखी, जब एक ही दिन में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब ढाई डॉलर नीचे आ गया. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं. कहीं, खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा है तो कहीं इसमें गिरावट आई है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 24 पैसे गिरावट के साथ 95.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे गिरकर 87.73 रुपये लीटर बिक रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 10 ऊपर चढ़कर 104.72 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 9 पैसे महंगा होकर 90.21 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे बढ़त के साथ 105.43 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 18 पैसे बढ़त के साथ 91.67 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब ढाई डॉलर टूटकर 67.53 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी करीब डेढ़ डॉलर गिरावट के साथ 62.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.26 रुपये और डीजल 87.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.43 रुपये और डीजल 91.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 13, 2026, 07:19 IST

2 hours ago
