how BNP affect power ballence of entire South Asia: बांग्लादेश में हाल में चुनाव हुआ है जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत हुई है. जिसके बाद बांग्लादेश इंस्टीट्यूटट ऑफ पीस एंड सिक्योरिटी स्टडीज के वरिष्ठ फेलो शफक मुनीर ने इस जीत देश के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बताई है. साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला है कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार अब देश की विदेश नीति को बेहतर बनाने का काम करेगी.
दक्षिण एशिया को पॉवर बैलेंस हो सकती है प्रभावित
उनका कहना है कि ये सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि ये पूरे दक्षिण एशिया को पॉवर बैलेंस को प्रभावित कर सकती है. नई सरकार ने बांग्लादेश काफी बड़ी जीत हासिल की है. जिससे ये साफ होता है कि ये बिना किसी दबाव के विदेश नीति और रणनीतिक फैसले ले सकती है.
बांग्लादेश में संसदीय चुनाव हुआ था जिसमें बीएनपी और सहयोगियों ने मिलकर 297 में से 212 सीटों पर जीतकर इतिहास बनाने का काम किया है. ये साफ है कि इस जीत के बाद भारत से भी रिश्ते अच्छे होने के आसार हैं. साथ ही ये साउथ एशिया की भू-राजनीति भी बदल सकता है. आज हम आपको इसके बारे में डिटेल से बताएंगे.
भारत के लिए कैसे फायदेमंद?
इसके कई प्रमुख कारण हैं जिनमें से एक ये हैं कि बांग्लादेश भारत एक दूसरे के पड़ोसी हैं, बीएनपी सरकार बनने के बाद दोनों देशों की सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा. साथ ही भारत के पूर्वी राज्यों की कनेक्टिवीटि बांग्लादेश पर निर्भर करता है, और वहीं सीमा सुरक्षा और आतंकवाद को रोकने में बांग्लादेश की जरूरी भूमिका रही है. बांग्लादेश समुद्री बॉर्डर भी शेयर करता है, जिसके कारण समंदर की रणनीति में बांग्लादेश बड़ी भूमिका निभाता है.
बढ़ा सकता है भारत अपना दबदबा?
इस सरकार के आ जाने से चीन के क्षेत्र में भारत अपना प्रभाव और भी बढ़ा सकता है. इसके पीछे भी कई बड़े कारण हैं, जैसे चीन की बात करें तो पहले से ही ये देश बांग्लादेश में बंदरगाह, और सड़क मे बड़े निवेश कर चुका है. नई सरकार के आ जाने से भारत अच्छे तालमेल के साथ बांग्लादेश में अपनी पकड़ जमा सकता है, और चाइना को कमजोर करने का मौका मिल सकता है.
पाकिस्तान के साथ बदल सकते हैं संबंध
नई सरकार के आ जाने से पाकिस्तान के साथ संबंधों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि बीएनपी पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध रखने वाली पार्टी है. अगर संबंधों में सुधार होता है तो साउथ एशिया की राजनीति बहुत तेजी से बदलेगी. साथ ही ये भारत के बड़ा स्ट्रैटजिक चैलेंज बनकर उभर सकता है.
ये भी पढ़ें: 4 फरवरी को लोकसभा में क्या हुआ था? किरन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, क्या हमले की तैयारी थी!

1 hour ago
