30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया माइन ऑफिसर, फिर विजलेंस ने क्यों मंगाई नोट गिनने की मशीन?

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया माइन ऑफिसर, फिर क्यों मंगाई नोट गिनने की मशीन

Last Updated:February 25, 2026, 15:19 IST

Bhubaneswar News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए माइन ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस उस वक्त हैरान रह गई, जब उसके घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई. नोटों के ढेर इतने ज्यादा थे कि गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी. डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देवब्रत मोहंती के खिलाफ यह कार्रवाई ओडिशा में ट्रैप केस से जुड़े सबसे बड़े कैश सीज़र के तौर पर दर्ज की गई है.

30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया माइन ऑफिसर, फिर क्यों मंगाई नोट गिनने की मशीनZoom

माइन ऑफिसर के घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई.

भुवनेश्वर: ओडिशा में विजिलेंस की एक मामूली लगने वाली ट्रैप कार्रवाई उस वक्त सनसनीखेज बन गई, जब 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए माइन ऑफिसर के घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई. नकदी की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि विजिलेंस अधिकारियों को नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी.

दरअसल, कटक में तैनात डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस देवब्रत मोहंती को मंगलवार रात उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह एक लाइसेंसधारी कोयला कारोबारी से 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे. आरोप है कि वह कोयला डिपो संचालन को सुचारू बनाने और ट्रांसपोर्ट परमिशन दिलाने के बदले यह रकम मांग रहे थे.

क्या हुआ जब पड़ी रेड?
गिरफ्तारी के बाद बुधवार सुबह विजिलेंस ने भुवनेश्वर के पाटिया इलाके के श्री विहार स्थित उनके फ्लैट समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. तलाशी के दौरान अधिकारियों को ट्रॉली बैग और अलमारियों में भरे नोटों के ढेर मिले. कैश की मात्रा 4 करोड़ रुपये से ज्यादा होने के कारण मौके पर गिनती संभव नहीं थी, जिसके बाद नोट गिनने की मशीन मंगाई गई.

राज्य का सबसे बड़ा कैश सीज
ओडिशा विजिलेंस के डायरेक्टर यशवंत जेठावा के मुताबिक, यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा कैश सीजर है, जो किसी ट्रैप केस में सामने आया है. इसके अलावा मोहंती के ऑफिस ड्रॉअर से 1.20 लाख रुपये नकद, भुवनेश्वर के पहाला इलाके में दो मंजिला आलीशान मकान और करीब 130 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है.

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 25, 2026, 15:16 IST

Read Full Article at Source