Last Updated:February 16, 2026, 10:41 IST
होली पर आप घर जाकर परिजनों के साथ आनंद उठाना चाह रहे हैं कि लेकिन आपको अभी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो परेशान न हो, रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. जो पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य क्षेत्रों के बीच सफर आसान बनाएंगी.

गोरखपुर. होली पर आप घर जाकर परिजनों के साथ आनंद उठाना चाह रहे हैं कि लेकिन आपको अभी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो परेशान न हो, रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. जो पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य क्षेत्रों के बीच सफर आसान बनाएंगी. रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है.
पहली ट्रेन 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल है, जो सियालदह से 26 फरवरी तथा 2 और 5 मार्च को रात 11:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. रास्ते में यह नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर पर रुकेगी.
वापसी में गोरखपुर से 27 फरवरी तथा 3 और 6 मार्च को रात 9:00 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर 4:20 बजे सियालदह पहुंचेगी. इस ट्रेन में 22 कोच लगेंगे, जिसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं.
दूसरी ट्रेन 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल होली स्पेशल है. यह आसनसोल से 1 मार्च को दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. रास्ते में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी और देवरिया सदर पर ठहराव होगा.
वापसी में गोरखपुर से 2 मार्च को सुबह 6:30 बजे छूटकर शाम 9:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगेंगे, जिसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य द्वितीय श्रेणी और एसएलआरडी कोच शामिल हैं. रेलवे ने कहा है कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. दोनों ट्रेनों में आरामदायक कोच और पर्याप्त जगह होगी. यात्रियों से अपील है कि टिकट जल्द बुक करें और ट्रेन के समय का ध्यान रखें. टिकट ऐप, वेबसाइट या रेलवे काउंटर से उपलब्ध होंगे. ये ट्रेनें होली पर परिवारों के साथ सफर को आसान बनाएंगी. रेलवे ने अन्य स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की योजना बनाई है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो.
Location :
Gorakhpur,Gorakhpur,Uttar Pradesh
First Published :
February 16, 2026, 10:41 IST

2 hours ago
