हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे यात्री

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे यात्री

Last Updated:March 11, 2026, 13:11 IST

Air India Express: हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. फुकेट एयरपोर्ट पर विमान की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. एयरलाइन के मुताबिक नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई थी. पायलट और क्रू की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे यात्रीZoom

Air India Express: हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई, इसके कारण फुकेट एयरपोर्ट पर विमान की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. एयरलाइन के मुताबिक 11 मार्च को उड़ान के दौरान लैंडिंग के समय विमान के नोज व्हील से जुड़ी तकनीकी समस्या का पता चला. हालांकि पायलट और क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति को संभाल लिया. विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

First Published :

March 11, 2026, 13:11 IST

Read Full Article at Source