बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंद

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंद

Last Updated:March 11, 2026, 14:16 IST

Air India Express: हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा. फुकेट एयरपोर्ट पर विमान की हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. एयरलाइन के मुताबिक नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई थी. पायलट और क्रू की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंदZoom

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी.

Air India Express: हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लैंडिंग के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ गई. जैसे ही विमान फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा, उसका नोज व्हील यानी आगे का लैंडिंग गियर टूट गया. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों की सांसें थम गईं. कुछ देर के लिए विमान रनवे पर ही फंस गया. हालांकि पायलट और क्रू की सावधानी ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया. यात्रियों को सावधानीपूर्वक विमान से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

यह घटना 11 मार्च को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX938 के साथ हुई, जो हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुई थी. विमान में करीब 135 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. लैंडिंग के दौरान सामने आया यह तकनीकी संकट कुछ समय के लिए एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं.

The only runway at Phuket Airport is closed after a landing incident involving Air India Express flight #IX938 (Boeing 737 MAX 8 with registration VT-BWQ)
The aircraft landed at 04:24 UTC and pictures in social media show the aircraft on the runway with it’s front landing gear… https://t.co/yWcFeNHx7z pic.twitter.com/qoMBrulnmV

फ्लाइट IX938 में कुल करीब 141 लोग सवार थे.

लैंडिंग के दौरान टूटा विमान का नोज व्हील

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट IX938 सुबह करीब 6:10 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी और लगभग 11:24 बजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची. लेकिन जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंड किया, उसका नोज व्हील टूट गया. इस वजह से विमान रनवे पर ही फंस गया और उसे तुरंत आगे नहीं बढ़ाया जा सका. घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई की. यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया. इसके बाद विमान को टो करके हैंगर तक ले जाया गया, जहां उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. फिलहाल विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक उसे उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस घटना के कारण फुकेट एयरपोर्ट के संचालन पर भी असर पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार के मुताबिक एयरपोर्ट का एकमात्र रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विमान को रनवे पर खड़ा देखा गया, जहां उसका फ्रंट लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त नजर आया.

फ्लाइट में कुल कितने लोग सवार थे?

फ्लाइट IX938 में कुल करीब 141 लोग सवार थे. इनमें लगभग 135 यात्री और 6 क्रू सदस्य शामिल थे. घटना के समय सभी लोग विमान में मौजूद थे. राहत की बात यह रही कि इस तकनीकी खराबी के बावजूद किसी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई.

विमान में तकनीकी खराबी कैसे सामने आई?

लैंडिंग के दौरान विमान के नोज व्हील में समस्या आ गई और वह टूट गया. नोज व्हील विमान के आगे का लैंडिंग गियर होता है, जो उतरते समय संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसके टूटने के कारण विमान रनवे पर ही रुक गया और उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका.

इस घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई?

घटना के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट के तकनीकी कर्मचारियों ने विमान को टो करके हैंगर तक पहुंचाया. इसके साथ ही एयरलाइन ने घटना की जानकारी भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं.

एयरलाइन ने क्या कहा

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर बताया कि 11 मार्च को हैदराबाद से फुकेट जा रही उनकी फ्लाइट में लैंडिंग के समय नोज व्हील से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आई थी. उन्होंने कहा कि क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एयरलाइन ने यात्रियों, फुकेट एयरपोर्ट प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों का सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

March 11, 2026, 13:11 IST

Read Full Article at Source