Last Updated:March 04, 2026, 07:54 IST
मंडी जिले के रिवालसर में 78 वर्षीय महिला बौद्ध भिक्षु ओजे छूकी की हत्या हुई है. शव उनके घर से बरामद हुआ. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है.

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर में होली से एक दिन पहले महिला बौद्ध भिक्षु की हत्या की गई है. महिला का शव उनके घर के कमरे से बरामद हुआ है. शरीर पर कई जगह घाव और कट के निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी मंडी विनोद कुमार ने मौके का मुआयना किया है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है औऱ आरोपी की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के बल्ह थाना क्षेत्र के तहत रिवालसपुर के सरकीधार गांव गांव की यह घटना है. 78 वर्षीय ओजे छूकी नाम की महिला बौद्ध भिक्षु का शव संदिग्ध हालात में मिला. बौद्ध भिक्षुणी पिछले कई वर्षों से सरकीधार स्थित नैना देवी जंगल में बनी बौद्ध गोंपा के नजदीक एक कुटिया में अकेले रहती थी.
महिला बौद्ध भिक्षु का शव यहां पर अकेली रहती थी. उसके पति की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है. उधर, पुलिस ने मौके से सुराग जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है. ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार रात को महिला की हत्या की गई है.
महिला दूध देने गई थी तो लाश देखी
गौरतलब है कि मंगलवार शाम को गांव की एक महिला जब बौद्ध भिक्षु के आवास में दूध देने गई तो काफी देर तक आवाज लगाती रही. बाद में जब महिला अंदर गई तो बिस्तर पर महिला बौद्ध भिक्षु की लाश पड़ी थी. इस पर उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी. उधर, रात 11 बजे तक एसपी मंडी मौके पर डटे रहे औऱ जांच करते रहे. बताया जा रहा है कि महिला बौद्ध भिक्षु अकेली ही रहती थी.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K...और पढ़ें
Location :
Mandi,Himachal Pradesh
First Published :
March 04, 2026, 07:54 IST

2 hours ago
