Last Updated:February 25, 2026, 09:35 IST
चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की कुल्लू मनाली में अचानक मौत से झारखंड में शोक की लहर है. पुलिस जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार. परिवार सदमे में है.

रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की दुखद मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई. बता दें कि वीर सोरेन चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे. घटना की खबर मिलते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई. परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. मिली जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली गए थे. बताया जा रहा है कि वे कुल्लू मनाली क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद ले रहे थे.
About the Author
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...और पढ़ें
Location :
Ranchi,Jharkhand
First Published :
February 25, 2026, 09:35 IST

2 hours ago
