हर वोट कीमती है... महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 1 वोट ही नहीं, इन 15 सीट पर नतीजे रहे सबसे करीबी

1 hour ago

मुंबई: महाराष्ट्र निकाय चुनावों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में हर एक वोट की कीमत होती है. 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों में जहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्यभर में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ सीटों पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि जीत और हार के बीच का फर्क उंगलियों पर गिने जाने लायक वोटों तक सिमट गया.

इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा परभणी नगर निगम के वार्ड 1A का रहा, जहां शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवार ने महज एक वोट से जीत दर्ज की. यह मुकाबला महाराष्ट्र निकाय चुनाव की सबसे करीबी जीतों में शामिल हो गया है.

कौन और कहां से हारा एक वोट से चुनाव?
वार्ड 1A से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार व्यंकट दहाले को कुल 4,312 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रसाद नागरे को 4,311 वोट हासिल हुए। यानी सिर्फ एक वोट ने नतीजा पलट दिया. इसी वार्ड में शिवसेना (शिंदे गुट) के मोहन सोनावणे को 1,363 वोट मिले, जबकि 113 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना.

इलेक्शन टाई हुआ होता अगर?
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर इस वार्ड में सिर्फ एक मतदाता ने भी मतदान न किया होता या NOTA की जगह किसी उम्मीदवार को वोट दिया होता, तो परिणाम पूरी तरह अलग हो सकता था. यही वजह है कि यह नतीजा ‘हर वोट कीमती है’ की सबसे बड़ी मिसाल बन गया है. परभणी, मराठवाड़ा का एकमात्र नगर निगम रहा जहां शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा से ज्यादा सीटें जीतीं. यहां ठाकरे गुट ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 12 सीटों से संतोष करना पड़ा। राज्य के बाकी हिस्सों में भाजपा का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा.

परभणी के अलावा भी महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निगमों में चार अन्य वार्ड ऐसे रहे, जहां जीत का अंतर बेहद कम वोटों का रहा। कहीं यह अंतर 5 से 10 वोटों का था, तो कहीं दर्जनों वोटों ने फैसला किया। इन सभी सीटों ने यह साफ कर दिया कि स्थानीय चुनावों में एक-एक वोट की भूमिका निर्णायक हो सकती है.

1- वार्ड 17A (रामटेकड़ी–मालवाड़ी–वैदूवाड़ी)
विजेता: खांडू लोंधे (BJP)
पराजित: अशोक कांबले (NCP)
जीत का अंतर: 55 वोट

2- वार्ड 22D (कासेवाड़ी–डायस प्लॉट)
विजेता: विवेक यादव (BJP)
पराजित: अविनाश बागवे (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 62 वोट

3 – वार्ड 23 (रविवार पेठ–नाना पेठ)
विजेता: लक्ष्मी आंडेकर (NCP)
पराजित: गाडले ऋतुजा (BJP)
जीत का अंतर: 141 वोट

4 – वार्ड 2B (फुलेनगर–नागपुर चॉल)
विजेता: रवि उर्फ हर्षल टिंगरे (NCP)
पराजित: सुधीर वाघमोडे (BJP)
जीत का अंतर: 138 वोट

5 – वार्ड 7B (गोखलेनगर–वाकडेवाड़ी)
विजेता: अंजली ओर्से (NCP)
पराजित: सायली मालवे (BJP)
जीत का अंतर: 216 वोट

6- वार्ड 28 (जनता वसाहत–हिंगणे खुर्द)
विजेता: सूरज लोखंडे (NCP)
पराजित: विनया बहुलीकर (BJP)
जीत का अंतर: 228 वोट

7- वार्ड 22A (कासेवाड़ी–डायस प्लॉट)
विजेता: मृणाल कांबले (BJP)
पराजित: इंदिरा बागवे (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 232 वोट

8 – वार्ड 22B (कासेवाड़ी–डायस प्लॉट)
विजेता: रफीक शेख (कांग्रेस)
पराजित: लडकत संदीप (BJP)
जीत का अंतर: 350 वोट

9 – वार्ड 16A (हडपसर–सातववाड़ी)
विजेता: वैशाली बांकर (NCP)
पराजित: पल्लवी जगताप (शिवसेना UBT)
जीत का अंतर: 348 वोट

10- वार्ड 30A (कर्वेनगर–हिंगणे होम कॉलोनी)
विजेता: स्वप्निल दूधाने (NCP)
पराजित: सुशील मेंगडे (BJP)
जीत का अंतर: 355 वोट

11- वार्ड 16C (हडपसर–मुंढवा)
विजेता: नितिन गवाडे (शिवसेना UBT)
पराजित: संदीप दलावी (BJP)
जीत का अंतर: 404 वोट

12 – वार्ड 17C
विजेता: पायल तुपे (BJP)
पराजित: संगीता तुपे
जीत का अंतर: 562 वोट

13 – वार्ड 17D
विजेता: प्रशांत तुपे (BJP)
पराजित: आनंद अलकुटे (NCP)
जीत का अंतर: 625 वोट

14- वार्ड 13C (पुणे रेलवे स्टेशन–जय जवान नगर)
विजेता: वैशाली भालेराव (कांग्रेस)
पराजित: अश्विनी भोसले (BJP)
जीत का अंतर: 750 वोट

15- वार्ड 13A (पुणे रेलवे स्टेशन–जय जवान नगर)
विजेता: निलेश आल्हाट (BJP)
पराजित: कुणाल राजगुरु (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 897 वोट

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए मतदान 15 जनवरी को हुआ था और 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए गए. राज्यभर में कुल 2,869 सीटों में से भाजपा ने 1,425 सीटें जीतकर दबदबा बनाया, जबकि शिवसेना (यूबीटी) को 155 सीटें मिलीं. इन नतीजों के बीच परभणी की 1 वोट से मिली जीत न सिर्फ चुनावी इतिहास का दिलचस्प अध्याय बन गई है, बल्कि मतदाताओं के लिए यह संदेश भी है कि लोकतंत्र में उनका एक वोट भी सत्ता की दिशा तय कर सकता है.

Read Full Article at Source