Last Updated:February 12, 2026, 16:12 IST
MEA Briefing Today: विदेश मंत्रालय ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि 7 फरवरी का साझा बयान ही समझौते का फ्रेमवर्क है. अमेरिकी फैक्ट शीट में संशोधन दोनों देशों की आपसी समझ का हिस्सा हैं. इसके साथ ही एमईए ने बताया कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों 18-22 फरवरी के बीच एआई (AI) सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे.

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने अहम स्पष्टीकरण जारी किया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार पर एक अंतरिम समझौते (Interim Agreement) के ढांचे को लेकर सहमति बन गई है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 7 फरवरी 2026 को जारी किया गया साझा बयान (Joint Statement) ही इस समझौते का मुख्य आधार है.
अमेरिकी ‘फैक्ट शीट’ में हाल ही में किए गए संशोधनों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये बदलाव साझा समझ को ही दर्शाते हैं. अब दोनों देश इस फ्रेमवर्क को जमीन पर उतारने और अंतरिम समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर काम करेंगे.
AI सम्मेलन के लिए भारत आएंगे लूला और मैक्रों
व्यापार चर्चाओं के साथ-साथ भारत में होने वाला एआई (AI) सम्मेलन भी चर्चा में है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा 18 से 22 फरवरी के बीच भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचेंगे. यह दौरा वैश्विक स्तर पर तकनीक और कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
About the Author
दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 12, 2026, 16:12 IST

1 hour ago
