शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे

Last Updated:February 20, 2026, 14:15 IST

Congress Protest in AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से हंगामा खड़ा हो गया. दिल्ली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कई लोगों ने यूथ कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं. वहीं BJP ने इस प्रदर्शन को देश के खिलाफ बताया है.

शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगेZoom

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडप में चल रहे AI समिट में हंगामे की खबर है. यह हंगामा यूथ कांग्रेस ने किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कांग्रेस कार्यकता AI समिट में घुस आए. उन्होंने अपने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन पर आम लोग सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी सवाल उठा रही है. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार अचानक नारेबाजी शुरू होने से कुछ समय के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल किया और स्थिति को सामान्य किया.

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार करीब दस लोग प्रदर्शन में शामिल थे. सभी को मौके से हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने ले जाया गया.

PM is compromised slogan raised in the AI summit by Congress youth workers.
HAVE SOME SHAME!!
It is a global event not an election rally of MODI pic.twitter.com/AcMXslD2VN

क्यूआर कोड के जरिए एंट्री कर पहुंचे प्रदर्शनकारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता क्यूआर कोड आधारित एंट्री सिस्टम का इस्तेमाल कर कार्यक्रम स्थल के अंदर पहुंचे थे. इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नए सवाल खड़े हो गए हैं कि इतनी सख्त निगरानी के बावजूद प्रदर्शनकारी अंदर कैसे पहुंच गए. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रवेश प्रक्रिया में कहीं चूक हुई या जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया गया.

युवा कांग्रेस ने जारी किया बयान

भारतीय युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनके कार्यकर्ताओं ने AI समिट के दौरान देश की अस्मिता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया. बयान में आरोप लगाया गया कि सरकार देशहित से समझौता कर रही है और इसी के विरोध में आवाज उठाई गई. संगठन ने अपने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया.

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में बाधा डालना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है. उन्होंने कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग भी की. साथ ही उन्होंने कहा कि यह देश के खिलाफ काम किया गया है. कांग्रेस अर्बन नक्सल जैसा काम कर रही है. दूसरी ओर कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना उनका अधिकार है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 20, 2026, 13:55 IST

Read Full Article at Source