Lake Tahoe Avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. बर्फीले तूफान और हिमस्खलन में आठ स्कीयर की मौत हो गई है, साथ ही एक लापता है. एवलांच (हिमस्खलन) में फंस गए थे. इस एवलांच को बीते 50 साल का सबसे खतरनाक एलवांच माना जा रहा है. इसे लेकर मून ने कहा कि नौ लापता स्कीयर में से आठ के मरे हुए मिलने के बाद सर्च की कोशिशें रेस्क्यू से रिकवरी में बदल गई हैं. ये हिमस्खलन लेक टाहो के पास हुआ है. इससे पहले 1981 में वॉशिंगटन के माउंट रेनियर पर हुए हिमस्खलन में 11 पर्वतारोहियों की मौत हुई थी.
15 लोग ग्रुप में थे शामिल
शेरिफ ऑफिस के इंसिडेंट कमांडर कैप्टन रस्टी ग्रीन ने कह किसी ने एवलांच देखा, एवलांच चिल्लाया और यह उन्हें काफी तेजी से अपनी ओर खींच लिया. ग्रुप में 15 बैककंट्री स्कीयर थे नौ महिलाएं और छह पुरुष थे. इसमें छह लोग बच गए, जिनमें एक पुरुष गाइड और पांच महिला क्लाइंट शामिल हैं. बचने वालों की उम्र 30 से 55 साल के बीच है. इसमें दो लोग तो हिल-डुल नहीं पा रहे थे जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, इसमें एक की हालत स्थिर हो गई है और उसे छुट्टी दे दी गई है. जबकि दूसरे का अभी भी इलाज चल रहा है.
चल रहा था आखिरी दिन
बता दें कि गाइडेड बैककंट्री ट्रिप का आखिरी दिन चल रहा था जब एवलांच हुआ. यह एवलांच एक फुटबॉल मैदान जितना लंबा था. कैसल पीक के पास ढलान को चीरता हुआ आया, जो डोनर समिट के पास एक पॉपुलर लेकिन एवलांच-प्रोन डेस्टिनेशन है. कंपनी ने पहले सिएरा नेवादा में आ रहे एक शक्तिशाली सर्दियों के तूफान के बीच अस्थिर बर्फ की स्थिति की चेतावनी दी थी. एवलांच एक्सपर्ट्स ने कहा कि स्नोपैक में एक लगातार कमजोर परत ताजी बर्फबारी से ओवरलोड हो गई, जिससे यह जानलेवा स्लाइड शुरू हो गई.
इससे पहले कब आया था एवलांच
1981 के बाद से यह अमेरिका में सबसे खतरनाक एवलांच है. इससे पहले साल 1981 में माउंट रेनियर पर 11 पर्वतारोही मारे गए थे. नेशनल एवलांच सेंटर के अनुसार, हर सर्दियों में अमेरिका में एवलांच में लगभग 25 से 30 लोग मारे जाते हैं. जनवरी में, उसी इलाके में एक अलग एवलांच में एक स्नोमोबाइलर की मौत हो गई थी, वह बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला और बचाव दल उसे बचा नहीं पाए थे जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था.

2 hours ago
