India AI Impact Summit 2026 LIVE: इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट का आज आगाज, PM मोदी करेंगे ग्‍लोबल CEO संग गोलमेज कॉन्‍फ्रेंस

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट का आज आगाज, PM मोदी का CEO संग गोलमेज कॉन्‍फ्रेंस

Last Updated:February 19, 2026, 07:39 IST

India AI Impact Summit 2026 LIVE: देश और दुनिया में टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर लगातार आगे बढ़ रहा है. 21वीं सदी AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है. AI ने धीरे-धीरे आम जनजीवन को प्रभावित करने लगा है. इस टेक्‍नोलॉजी क...और पढ़ें

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट का आज आगाज, PM मोदी का CEO संग गोलमेज कॉन्‍फ्रेंसZoom

India AI Impact Summit 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. (फाइल फोटो/PTI)

India AI Impact Summit 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का दौरा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार की सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. PM मोदी के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्वभर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे अन्य नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न देशों के पवेलियन का अवलोकन करेंगे. पीएम मोदी दोपहर लगभग 12 बजे से आरंभ होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे. इसमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक साथ मिलकर AI पर राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिसमें शासन, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:30 बजे से CEO गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे. इसमें ग्‍लोबल टेक्‍नोलॉजी और उद्योग जगत की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकारी नेतृत्व के साथ मिलकर निवेश, अनुसंधान सहयोग, सप्‍लाई चेन और AI सिस्‍टम्‍स की तैनाती पर चर्चा करेंगे. इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम है – सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय अर्थात् सभी का कल्याण, सभी की प्रसन्‍नता. इसका उद्देश्य भारत को AI के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहां AI मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमारी साझा धरती की रक्षा करे.

AI के महारथियों का जुटान

समिट में सात कार्यकारी समूह शामिल हैं, जो तीन मुख्य स्तंभों (मनुष्‍य, पृथ्‍वी और प्रगति) के अनुरूप हैं. ये समूह विभिन्न सेक्‍टरों में AI के प्रभाव को प्रदर्शित करने वाले ठोस परिणाम देने पर काम करेंगे. सात थीम हैं: आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए AI, AI संसाधनों का लोकतंत्रीकरण, सामाजिक सशक्तीकरण के लिए समावेशन, सुरक्षित और विश्वसनीय AI, मानव पूंजी, विज्ञान, गतिशीलता और इनोवेशन. इस समिट में सीईओ/सीएक्सओ सहित 500 से अधिक AI के वैश्विक रूप से अग्रणी व्‍यक्ति, लगभग 100 सीईओ और संस्थापक, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, और 400 सीटीओ, वीपी और परोपकारी व्यक्ति (philanthropist) एकजुट होंगे. इसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों तथा लगभग 60 मंत्रियों एवं उपमंत्रियों सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

February 19, 202607:39 IST

AI Summit 2026 India LIVE: पीएम मोदी 9:40 बजे करेंगे इंडिया एआई समिट का उद्घाटन

इंडिया AI इम्‍पैक्‍ट समिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 19 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. इस समारोह को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरेस और दुनियाभर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी संबोधित करेंगे.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 19, 2026, 07:35 IST

Read Full Article at Source