Last Updated:February 22, 2026, 11:28 IST
Bihar liquor ban debate : बिहार में शराबबंदी खत्म करने की बात एक बार फिर चर्चा में है. सत्ताधारी पक्ष के विधायक माधव आनंद की शराबबंदी की समीक्षा की मांग के बाद इसको लेकर सियासी गलियारे में लगातार आवाजें उठ रही हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक और सांसद इसके समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई शराबबंदी को लागू रखना चाहते हैं. लेकिन, बात सरकार की है कि आखिर वह क्या सोच रही है? अब इसको लेकर जदयू के विधायक ने सरकार का पक्ष सामने रखा है और रुख भी साफ कर दिया है.

सासाराम. बिहार में शराबबंदी को लेकर फिर सियासत गरमा गई है और एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई है. आरएलएम विधायक माधव आनंद के सदन में समीक्षा की मांग उठाते ही सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से बयान आने लगे हैं. कोई इसे खत्म करने की वकालत कर रहा है तो कोई इसे सख्ती से लागू रखने की बात कह रहा है. ऐसे माहौल में सवाल यही है कि आखिर सरकार का असली रुख क्या है? शराबबंदी की समीक्षा की मांग उठने के बीच जदयू के एक विधायक ने बड़ा दावा किया है कि सरकार ने इस कानून पर कई बार आंतरिक सर्वे कराया है. उनका कहना है कि शराबबंदी को लेकर सरकार समय समय पर स्थिति का आकलन करती रही है और जनता की भावना को ध्यान में रखकर ही फैसला लिया जाता है. जदयू विधायक ने सामने आकर सरकार का पक्ष स्पष्ट करने की कोशिश की.
बिहार में शराबबंदी पर फिर बहस तेज
About the Author
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...और पढ़ें
First Published :
February 22, 2026, 11:28 IST

1 hour ago
