Last Updated:March 11, 2026, 08:56 IST
सैलून का व्यापार एक ऐसा व्यापार होता है जिसमें आपको पूंजी तो लगानी पड़ती है लेकिन इसके साथ ही साथ हाथों की कला और दिमाग की बुद्धिमत्ता का भी परिचय देना होता है इसके लिए सबसे बेहतर उपाय है कि आप सबसे पहले कहीं अच्छी जगह ट्रेनिंग ले और कुछ दिनों तक किसी दूसरे की दुकान पर रहकर हाथों की कला में निपुण हो जाए आजकल कई ऐसे सालों इंस्टिट्यूट है जो हेयर कटिं
कई महिलाओं और लड़कियों का यह सपना होता है कि वह व्यापार करें, लेकिन घर से बहुत दूर किसी बड़े शहर ना जा पाने की वजह से और उतनी अधिक पूंजी निवेश करने की क्षमता ना होने की वजह से वे अपने सपने को पूरा नहीं कर पाती हैं. कुछ सामाजिक सीमाएं भी उनको आसपास ही बंद कर रख देती हैं. ऐसे में आज हम एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले हैं जो घर की महिलाएं लड़कियां अपने आसपास की बाजार में कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाला होता है. जी हां हम बात कर रहे हैं सैलून के बिजनेस के बारे में जिसको यदि सही ट्रेनिंग और प्रशिक्षण के साथ सीख लिया जाए और इसका व्यापार अपने आसपास के बाजार में किया जाए तो यह अच्छा मुनाफा देने वाला हो सकता है.
मार्केट का ध्यान और स्थान का चयन
सैलून का प्रशिक्षण देने वाली सविता मिश्रा लोकल 18 से बताती है कि अगर आपको सैलून का बिजनेस करना है तो सबसे पहले आपको अपने घर के आसपास की बाजारों का रिसर्च करना है और स्थान का चयन करना है. स्थान का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि उस जगह पर आपकी दुकान होनी चाहिए जहां पर भीड़भाड़ अधिक हो और लोगों की आवाजाही भी अच्छी हो क्योंकि डायरेक्ट कस्टमर ही आपका बिजनेस को मजबूत बनाएंगे. इस बिजनेस को आप 50 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं.
सही प्रशिक्षण
सैलून का व्यापार एक ऐसा व्यापार होता है जिसमें आपको पूंजी तो लगानी पड़ती है लेकिन इसके साथ ही साथ हाथों की कला और दिमाग की बुद्धिमत्ता का भी परिचय देना होता है इसके लिए सबसे बेहतर उपाय है कि आप सबसे पहले कहीं अच्छी जगह ट्रेनिंग ले और कुछ दिनों तक किसी दूसरे की दुकान पर रहकर हाथों की कला में निपुण हो जाए आजकल कई ऐसे सालों इंस्टिट्यूट है जो हेयर कटिंग ब्यूटी पार्लर मेकअप टिप्स आदि का ट्रेनिंग करा रहे हैं.
इन संसाधनों की पड़ेगी आवश्यकता
सैलून खोलने के लिए आपको कुछ संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी जिसमें आरामदायक स्टाइलिंग कुर्सियाँ, वाशिंग स्टेशन, शीशे, हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, और अन्य सौंदर्य उत्पाद खरीदना होगा जिससे व्यापार को आसानी से आगे बढ़ाया जा सके.
सैलून के साथ साथ करें ब्यूटी पार्लर का बिजनेस
आजकल मेकअप और सौंदर्य प्रसाधन लोगों के और खास कर महिलाओं का आवश्यक हिस्सा बन चुका है. ऐसे में यदि महिलाएं और लड़कियां चाहे तो कम पूंजी में सैलून के साथ ही ब्यूटी पार्लर खोलकर एक व्यापारिक आधार बना सकती हैं. इससे वह आत्मनिर्भर बन सकते हैं और कई अन्य महिलाओं को रोजगार भी दे सकती हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-...और पढ़ें
Location :
Sultanpur,Sultanpur,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 08:56 IST

1 hour ago
