Last Updated:March 11, 2026, 09:03 IST
March Kharmas 2026 Date: खरमास शुरू होते ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. जब-जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब-तब खरमास लग जाता है. मार्च में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.
उज्जैन. हिन्दू धर्म में हर तिथि हर वार का अपना महत्व शास्त्रों मे बताया गया है. उसी अनुसार, खरमास को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं. लेकिन, इस दौरान मांगलिक कार्य शुभ नहीं माने जाते हैं. खरमास के दौरान विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. सूर्य का बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करने पर खरमास लगता है. आइए उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस दौरान किन कार्यों को करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
कब से शुरू होगा खरमास?
वैदिक पंचांग के अनुसार, जिस खरमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, उसकी शुरुआत इस साल मार्च महीने में 15 तारीख को होगी और यह अगले महीने 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा. पंचांग के अनुसार मीन संक्रांति 15 मार्च 2026, रविवार को होगी. जिसका पुण्य काल प्रात:काल 06:31 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. वहीं इसका महापुण्यकाल सुबह 06 बजकर 31 मिनिट के लगभग से लेकर 08 बजकर 31 मिनिट के लगभग तक रहेगा.
आखिर क्यों लगता है खरमास?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास का समय शुभ नही माना जाता है जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में विराजमान होते हैं.इस दौरान सूर्य की तेजस्विता और प्रभाव कुछ कम माना जाता है. चूंकि सूर्य को नवग्रहों का स्वामी और आत्मबल का प्रमुख स्रोत माना गया है, इसलिए इस अवधि में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य अपेक्षित फल नहीं दे पाते, यही वजह है कि विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य इस समय टाल दिए जाते हैं. मान्यता यह भी है कि इस दौरान देवगुरु बृहस्पति की पूर्ण शुभ शक्ति भी सक्रिय नहीं रहती, जिसके कारण शुभ कार्यों का परिणाम अधूरा या कमजोर रह सकता है.
भूल से भी ना करें ये कार्य
– खरमास में शुभ काम नहीं होते. इस दौरान नया घर खरीदना या गृह प्रवेश करना अशुभ माना जाता है.
– इसी के साथ बहुत से लोग नए साल में नया व्यापार या वाहन खरीदते हैं, लेकिन खरमास में यह शुभ कार्य नहीं करना चाहिए.
– दिसंबर माह में कई विवाह के शुभ मुहूर्त थे, लेकिन अब खरमास की शुरुआत हो गई है. इस दौरान शादी, मुंडन, जनेऊ, सगाई आदि कार्य भूल से भी नहीं करना चाहिए.
खरमास में जरूर करें ये कार्य
खरमास के दौरान कुछ विशेष धार्मिक कार्य करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.इस समय प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही पक्षियों को दाना और पशुओं की सेवा करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस अवधि में भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना गया है. इसके साथ ही जप, तप और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है.यदि संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना भी लाभकारी रहता है.खरमास के गुरुवार के दिन केले का दान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है. कुल मिलाकर यह समय सांसारिक कार्यों से थोड़ा विराम लेकर आत्मचिंतन,साधना और धार्मिक आचरण अपनाने का होता है.ऐसा करने से जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह...और पढ़ें
Location :
Ujjain,Ujjain,Madhya Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 09:03 IST

1 hour ago
