Last Updated:February 18, 2026, 11:04 IST
Indian Air Force: जयपुर में 20 और 22 फरवरी को जलमहल के पास भारतीय वायु सेना का सूर्यकिरण एरोबेटिक शो आयोजित किया जाएगा. इस भव्य आयोजन में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे. यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की पेशेवर क्षमता, अनुशासन और साहस का प्रदर्शन होगा. शो के दौरान फॉर्मेशन फ्लाइंग, स्मोक ट्रेल्स और रोमांचक एरोबेटिक मूव्स दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इस आयोजन को देखने पहुंच सकते हैं.

जयपुर: एक फिर जयपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना का शौर्य पराक्रम की ताकत देखने को मिलेगी. जहां जलमहल पर 11 फाइटर जेट और 6 हेलीकॉप्टर अपने ताकत की झलक पेश करेंगे. हालही में जयपुर में हुई आर्मी डे परेड के सफल आयोजन के बाद अब 20 और 22 फरवरी को जयपुर जलमहल पर भारतीय वायु सेना द्वारा सूर्यकिरण एरोबेटिक शो का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं. जहां एक बार फिर 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर से जयपुर वासियों को आसमान में सांसें थाम देने वाले करतब के साथ जयपुर एक बार फिर सेना के एयर पावर का गवाह बनेगा. जलमहल पर आम दिनों में जहां झील के पानी पर सिर्फ हवा की लहरें थिरकती हैं, वहीं 22 फरवरी को जलमहल के आसमान में 100 से 1000 फीट की ऊंचाई पर डायमंड, लूप, मिरर रन और वाइन ग्लास जैसी क्लोज फॉर्मेशन से गर्जना से कांपेगा और पलक झपकते ही रंग-बिरंगी रेखाएं आकाश पर इतिहास रचती नजर आएंगी. भारतीय वायु सेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम यहां ऐसा रोमांच बिखेरेगी, जिसे देखने के लिए हजारों पहुंचेंगे.
22 फरवरी को होने जा रहे सूर्यकिरण एरोबेटिक शो के लिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और पार्किंग तक की तैयारियां चल रही हैं. क्योंकि अनुमान है कि 75 हजार से 1 लाख लोग इस भव्य शो को देखने के लिए पहुंच सकते हैं. इस शो को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता उन पलों को लेकर है, जब 11 फाइटर जेट एक साथ हवा में उड़ान भरेंगे और तेज रफ्तार, सटीक समन्वय और रंगीन धुएं से आसमान पर बनते पैटर्न से दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देंगे.
जयपुर के 3 फाइटर पायलट दिखाएंगे अपना दम
जलमहल पर होने जा रहे भारतीय वायुसेना का विश्वविख्यात एयरोबेटिक टीम सूर्योकरण शो में इस बार टीम में कुल 14 पायलट हैं. टीम लीडर कैप्टन अजय दसरथी हैं. इस बार शो में सबसे खास बात यह हैं की जयपुर के तीन पायलट शो में शामिल रहेंगे. इनमें राजेश काजला, विंग कमांडर जो सूर्यकिरण टीम में वे नंबर 6 पोजीशन पर उड़ान भरते हैं. सुखोई-30 एमकेआई सहित विभिन्न फाइटर विमानों में 2800 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव है. वहीं अंकित वशिष्ठ, स्क्वाड्रन लीडर उन अंतिम पायलटों में रहे जिन्होंने 2019 से पहले मिग-21 टी-75 उड़ाया. 2023 से सूर्यकिरण टीम का हिस्सा हैं और 70 से अधिक डिस्प्ले का अनुभव है. इसके अलावा संजेश सिंह, स्क्वाड्रन लीडर इससे पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर रह चुके हैं और सुखोई-30 के पायलट हैं. उन्हें दो हजार से अधिक घंटे का उड़ान अनुभव है.
जलमहल पर इस प्रकार दिखेंगी विमानों की आतिशबाजी
जलमहल पर सूर्यकिरण एरोबेटिक शो के दौरान बैरेल रोल एयरक्राफ्ट आगे बढ़ते हुए गोल-गोल घूमेगा और पायलट संतुलन और नियंत्रण के साथ आगे बढ़ेंगे. क्रॉसेस दो या अधिक एयरक्राफ्ट एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए नजदीक से निकलेंगे. इनवर्टेड फ्लाइंग इसमें एयरक्राफ्ट उल्टा होकर उड़ता है. हार्ट मैन्युवर एयरक्राफ्ट रंगीन धुएं यानी स्मोक ट्रेल के साथ दिल की आकृति बनाते नजर आएंगे. पूरे शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर में कुल 14 पायलट की अनुभवी टीम अपने शोर्य की झलक पेश करेंगे. 1996 में स्थापित टीम 800 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है. इसलिए भारतीय वायुसेना की इस टीम को उसका “ऐम्बेसडर” भी कहा जाता है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion...और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
February 18, 2026, 11:04 IST

2 hours ago
