दक्षिण में विकास परियोजनाओं की झड़ी, आज केरल-तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

दक्षिण में विकास परियोजनाओं की झड़ी, आज केरल-तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्री

Last Updated:March 11, 2026, 10:38 IST

PM Modi Kerala Tamil Nadu visit: प्रधानमंत्री मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु दौरे पर 16,450 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिसमें BPCL की 5,500 करोड़ की यूनिट और 3,680 करोड़ की गैस परियोजना शामिल हैं.

दक्षिण में विकास परियोजनाओं की झड़ी, आज केरल-तमिलनाडु के दौरे पर प्रधानमंत्रीZoom

पीएम मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर हैं.

चुनावी माहौल के बीच दक्षिण भारत पर केंद्र सरकार का फोकस बढ़ता दिख रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे दोनों राज्यों में मिलाकर करीब 16,450 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ग्रामीण कनेक्टिविटी से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के जरिए केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश कर रही है.

एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ के प्रोजेक्ट

दौरे की शुरुआत केरल के एर्नाकुलम से होगी, जहां प्रधानमंत्री करीब 10,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सबसे बड़ी परियोजना भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की कोच्चि रिफाइनरी में बनने वाली पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट है. करीब 5,500 करोड़ की लागत वाली इस यूनिट से प्लास्टिक, ऑटोमोबाइल और मेडिकल उपकरण उद्योग को कच्चा माल मिलेगा. सरकार का दावा है कि इससे देश की आयात निर्भरता घटेगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के थालापडी-चेंगला सेक्शन को छह लेन बनाने वाली करीब 2,650 करोड़ की परियोजना भी शुरू होगी. यह हिस्सा मुंबई-कन्याकुमारी आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा है और इससे कासरगोड तथा कन्नूर जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.

इसके अलावा कोझिकोड बाइपास के वेंगलम से रामनट्टुकारा तक छह लेन वाले हिस्से का उद्घाटन होगा. करीब 2,140 करोड़ की लागत से बने इस प्रोजेक्ट से इस रूट पर सफर का समय एक घंटे से घटकर 15-20 मिनट रहने का अनुमान है.

ग्रामीण कनेक्टिविटी के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी 23 सड़कों का भी उद्घाटन करेंगे. वहीं रेलवे क्षेत्र में इंडियन रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टिपुरम और चंगनास्सेरी स्टेशनों के पुनर्विकास का उद्घाटन होगा. रेल परियोजनाओं में शोरनूर-नीलांबूर रेलवे लाइन के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा और पालक्काड-पोलाची के बीच नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके साथ ही केरल के कोल्लम जिले के वेस्ट कल्लाडा में बनने वाली 50 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी, जिसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है.

तिरुचेरापल्ली में 5,650 करोड़ की परियोजनाएं

केरल के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचेरापल्ली पहुंचेंगे, जहां करीब 5,650 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पेट्रोलियम क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी. करीब 3,680 करोड़ की इस परियोजना के तहत नीलगिरि और इरोड जिलों के 8.8 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस पहुंचाने और 201 CNG स्टेशन स्थापित करने की योजना है. इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेन्नई के मणाली इलाके में बने 672 हजार टन क्षमता वाले ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. करीब 1,490 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट से देश में लुब्रिकेंट उत्पादन क्षमता बढ़ेगी. ग्रामीण कनेक्टिविटी के तहत 370 किलोमीटर लंबी 89 ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन भी किया जाएगा. वहीं NH-81 पर गंगईकोंडा चोलापुरम के पास एक ग्रीनफील्ड बाइपास का शिलान्यास भी प्रस्तावित है. रेलवे क्षेत्र में प्रधानमंत्री दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस ट्रेन और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इन सेवाओं से तमिलनाडु की कनेक्टिविटी तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और पूर्वी भारत से और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें

First Published :

March 11, 2026, 10:38 IST

Read Full Article at Source