उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में डेंगू के प्रकोप के दौरान प्लेटलेट्स की किल्लत से जूझने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है. अब उन्हें प्लेटलेट्स के लिए इंतजार नहीं करना होगा. मंडलीय अस्पताल में पिछले एक साल से लाइसेंस के इंतजार में खड़ी 59 लाख रुपये की एसडीपी (SDP) मशीन जल्द ही चालू होने जा रही है. लाइसेंस मिलने और आवश्यक बैग्स की आपूर्ति के साथ ही अब केवल इंजीनियरों की ट्रेनिंग का काम शेष है. इस मशीन के शुरू होते ही न केवल प्लेटलेट्स निकालने की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि मरीजों के प्लेटलेट्स काउंट में भी तेजी से सुधार आएगा. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील सिंह के अनुसार, अब मिर्जापुर के लोगों को प्लेटलेट्स के लिए अन्य शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा.
डेंगू मरीजों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं, अस्पताल में ही मिल जाएगा प्लेटलेट्स
2 hours ago
- Homepage
- News in Hindi
- डेंगू मरीजों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं, अस्पताल में ही मिल जाएगा प्लेटलेट्स


