Britain Shocking News: GPS के भरोसे चलना कभी-कभी खतरनाक साबित हो जाता है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ जीपीएस पर ही निर्भर होते हैं और ये घटना उसी का नतीजा है. इंग्लैंड के एसेक्स में स्थित ऐतिहासिक ब्रूनवे से एक घटना सामने आई है. यहां एक अमेजन वैन ड्राइवर ने जीपीएस पर भरोसा किया और उसी के निर्देश पर चलते हुए गाड़ी को समुद्र के पानी में जा फंसी. ऐसे में एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इंसानों को तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना चाहिए या नहीं? क्योंकि गलतियां तो किसी में भी हो सकती है और परफेक्ट कोई नहीं है. इस खबर ने एक बार फिर जीपीएस पर भरोसे को लेकर नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है.
जीपीएस पर निर्भर
आज के समय में हम टेक्नोलॉजी पर इतने निर्भर हो गए हैं कि उसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने लगे हैं. हम ये मानकर बैटे हैं कि तकनीक में कोई गलती हो ही नहीं सकती है. लोकेशन की बात करें तो ज्यादातर बड़े शहरों में बिना फोन या जीपीएस के चलना मुश्किल होता है, बहुत बड़ी आबादी सिर्फ जीपीएस के भरोसे चल रही है. लोग सड़क पर लगे बोर्ड या साइन पर कम और स्क्रीन पर आ रहे तीर के निशान पर ज्यादा भरोसा करने लगा है. लेकिन अगर ये भरोसा गलत साबित हुआ जो बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. ये बड़े हादसे का कारण बन सकता है. इसी से जुड़ी घटना इंग्लैंड से सामने आई है जहां डिलीवरी ड्राइवर जीपीएस के भरोसे चल रहा था और उसकी गाड़ी ऐसी जगह जाकर फंसी जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
क्या है पूरा मामला?
ये घटना इंग्लैंड के एसेक्स में स्थित ऐसिहासिक ब्रूमवे की है. HM Coastguard Southend को खबर मिली की एक अमेजन डिलीवरी वैन ग्रेट वेकरिंग इलाके से होते हुए ब्रूमवे पर चली गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राइवर जीपीएस के भरोसे चल रहा था और वेकरिंग स्टेयर्स से सीधे ब्रूमवे पर चला गया. ड्राइवर को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस रास्ते पर जीपीएस उसे ले जा रहा है वो कोई आम रास्ता नहीं है, बल्कि गहरे समुद्र की ओर जाता है. ये रास्ता ज्वार के समय पानी में डूब जाता है. ऐसे में जैसे जैसे समुद्र का जल स्तर बढ़ा डिलीवरी वैन पानी और कीचड़ में धंसती चली गई. जैसे ही ड्राइवर को इस खतरे का अंदाजा हुआ उसने तुरंत खुद को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला और कंपनी को इस पूरी घटना की जानकारी दी. कंपनी ने भी तुरंत लोकल किसान की मदद से गाड़ी का बाहर निकालने की व्यवस्था की. इसके बाद कोस्ट गार्ड अधिकारियों की निगरानी में डिलीवरी वैन को पानी से बाहर निकाला गया.
क्यों खतरनाक है ये ब्रूमवे?
ब्रूमवे लगभग 600 साल पुराना और 6 मील लंबा रास्ता है. यानी करीब 7 किलोमीटर का एक रास्ता है. ये रास्ता आम रास्ता नहीं है. ये थेम्स एश्चुअरी के बीच से फाउलनेस आइलैंड तक जाता है. ये रास्ता ज्वार भाटा के समय पानी में डूब जाता है. जैसे समुद्र का जल स्तर बढ़ता है वैसे ही ये रास्ता भी समुद्र के पानी में डूब जाता है. ये समय के साथ पानी में डूब जाने वाला मार्ग है. वहां की जनता आम बोलचाल में इसे “ब्रिटेन का सबसे खतरनाक फुटपाथ” भी कहती है.
यूजर्स ने उठाए सवाल?
जैसे ही ये घटना सामने आई तो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया के तौर पर सवाल दागने शुरू कर दिए. ऐसा नहीं है कि सवाल सिर्फ जीपीएस को लेकर है, ड्राइवर की समझदारी भी इन सवालों के घेरे में है. कई यूजर्स ने कहा कि पानी देखकर समझ जाना चाहिए था और वापस चले जाना चाहिए था. एक यूजर्स का कहना है कि उसने तो जीपीएस का यूज ही बंद कर दिया है. जीपीएस के चक्कर में ये कोई नई घटना नहीं है.
Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

2 hours ago
