तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित ऐतिहासिक काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन ने भारतीय रेलवे के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है. दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाला यह स्टेशन अब देश का पहला 100 प्रतिशत ऊर्जा-कुशल A1 श्रेणी का रेलवे स्टेशन बन गया है. स्टेशन पर पारंपरिक लाइटों की जगह 1,300 से अधिक LED लाइटें, सैकड़ों ब्रशलेस डीसी पंखे और ऊर्जा-कुशल एयर कंडीशनर लगाए गए हैं. इसके साथ ही छतों पर स्थापित सौर पैनल दिन के समय स्टेशन की बिजली जरूरतों का बड़ा हिस्सा पूरा कर रहे हैं. इन प्रयासों से हर साल लगभग 1.76 लाख यूनिट बिजली की बचत होने का अनुमान है.
Last Updated:February 23, 2026, 13:15 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

