कम लागत, ज्यादा लाभ! काली हल्दी की खेती से किसानों को हो रहा जबरदस्त मुनाफा

1 hour ago

X

काली

कम लागत, ज्यादा लाभ! काली हल्दी की खेती से किसानों को हो रहा जबरदस्त मुनाफा

arw img

Cultivation of Black Turmeric: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान अब परंपरागत फसलों के साथ मसाले की खेती की ओर तेजी से रुख कर रहे है. कम लागत और अधिक मुनाफे के कारण हल्दी की खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है. निघासन तहसील क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मनोज कुमार पांडे ऑर्गेनिक तरीके से काली हल्दी की खेती कर रहे है. उन्होंने ट्रायल के तौर पर दो बीघा जमीन में काली हल्दी लगाई है. मनोज पांडे बताते है कि काली हल्दी एक औषधीय जड़ी-बूटी है. जिसका उपयोग आयुर्वेदिक उपचारों में किया जाता है और बाजार में इसकी विशेष मांग रहती है. सुगंधा वैरायटी की देसी काली हल्दी अपनी खुशबू और औषधीय गुणों के कारण लोकप्रिय है. पूरी खेती जैविक तरीके से की जा रही है. जिसमें वर्मी कंपोस्ट और जीवामृत का प्रयोग किया जा रहा है.

Last Updated:February 10, 2026, 12:02 ISTकृषिदेश

Read Full Article at Source