Govind Singh Dotasara vs Jogaram Patel: 'यहां तो मोदी स्टाइल ही चलेगा, जब तक वो हैं...'जोगाराम पटेल का विधानसभा में डोटासरा को जवाब

1 hour ago

Last Updated:March 05, 2026, 15:23 IST

Govind Singh Dotasara vs Jogaram Patel: राजस्थान विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तंज के लहजे में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला. डोटासरा ने कहा कि यहां मोदी स्टाइल नहीं चलेगा. इसपर जोगाराम ने कहा कि यहां मोदी स्टाइल ही चलेगा. यह सब कुछ जन विश्वास संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान देखने को मिला.

'यहां तो मोदी स्टाइल ही चलेगा,...'जोगाराम पटेल का विधानसभा में डोटासरा को जवाबZoom

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में जन विश्वास संशोधन बिल पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर तंज कसते हुए सत्तापक्ष को निशाने पर लिया. गोविंद सिंह डोटासरा ने सदन में कहा- ‘यहां मोदी स्टाइल नहीं चलेगा. मोदी स्टाइल बंद करे.’ इसपर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल तुरंत सदन में खड़े होकर बोले- ‘यहां तो मोदी स्टाइल ही चलेगा. जब तक मोदी जी हैं.

लक्ष्मणगढ़ के विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सवा दो साल में जन विश्वास खत्म हो गया, तो क्या बिल लाने से यह पैदा होगा. विश्वास पाने के लिए सरकार को काम करना पड़ता है ना कि बिल लाने से होगा. ये तो दिल्ली से पर्ची आई थी कि हमने केंद्र में ऐसा किया है इसलिए राज्यों को ऐसा करना है. आपने बड़ा जोरदान संशोधन किया है. हमें कोर्ट नहीं चाहिए. हमारे अधिकारी ही कोर्ट हैं. पहले ये पर्ची सरकार थी, अब यह शासकीय सरकार हो गई है. पहले किसी को परेशानी होने पर कोर्ट जाने का अधिकार था, अब सारा अधिकारियों को दे दिया गया. ब्यूरोक्रेसी को इतना ज्यादा बढ़ा दिया कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.

डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकारों को अधिकारियों को बेलगाम नहीं करनी चाहिए. आपने ये क्या संशोधन किया. अगर चरवाहा लकड़ी वगैरह के लिए किसी के यहां चला जाए तो क्या आप उसपर 25 हजार जुर्माना लगा देंगे. 500 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार जुर्माना लगाना कहां तक जायज है. बेचारा चरवाहा 25 हजार तो पूरे साल में जमा नहीं कर पाएगा. आप जुर्मान सौ-सौ गुणा बढ़ा रहे हैं. राजस्थान वन अधिनियम पूरी तरीके से वन माफियाओं को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. इस संशोधन में कोई अगर खेजड़ी की सूखी लकड़ी भी लेगा तो पता चला कि अधिकारी चाहे तो उसपर जुर्मान लगाएगा. बड़े लोगों के खिलाफ बड़ी सजा और छोटे लोगों के लिए छोटा जुर्माना होना चाहिए.

डोटासरा ने आरोप लगाया कि आपने आप जितने भी संशोधन बिल लेकर आए है वो केवल सारे के सारे अदालतों के अधिकारों को छिनकर ब्यूरोक्रेसी के अधिकारों को देने वाला है. बड़े और छोटे उद्योगपतियों में आपने कोई भेद नहीं किया है. राजस्थान साहूकार अधिनियम को देखें तो, इसमें एक आदमी साहूकार से दो रुपये लेकर अपनी बेटी के हाथ पीले करता है और कोई बड़े बड़े घपले करता है उसके लिए भी वही काननू है. ये कोई अच्छी बात नहीं है. हम इसका विरोध भी करेंगे और हमारा समय आएगा तो इसको ठीक भी करेंगे. आपने केवल दिल्ली से आई पर्ची के बाद सभी 11 बिल लेकर आए हैं.

उन्होंने एक बार फिर से पर्ची का जिक्र करते हुए कहा- ‘जन विश्वास तब कायम होगा जब जनता कहेगी कि ये हमारे लिए उपयोगी है, आप जनता की पसंद से तो बने ही नहीं हैं. सरकार तो पर्ची से बनी है. राजनाथ सिंह ने पर्ची निकाली, वसुंधरा जी के हाथ से बनवाई. आप जनता के विश्वास की बात मत करो.’ उनके ऐसा कहने पर सत्तापक्ष की ओर से हंगाम किया जाने लगा. इसपर डोटासरा ने कहा- ‘ये सच्चाई है, इससे मुंह मत मोड़ो, आपकी भी वही होने वाला है.’

About the Author

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते ...और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

March 05, 2026, 15:23 IST

Read Full Article at Source