Last Updated:February 01, 2026, 13:11 IST
Budget 2026 Highlights, Budget 2026 Live Updates: आज देश आम बजट पेश किया गया जिसमें कई अहम घोषणाएं की गईं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में तीन नए एम्स और वेटनरी कॉलेज खोलने पर फोकस किया. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से 10 हजार से अधिक प्रोफेशनल्स तैयार करने की योजना है.
budget session, Govt Jobs, Union Budget 2026 LIVE, Education Budget 2026 Live Updates: बजट में क्या क्या खास?Budget 2026 Highlights, Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करते हुए पारंपरिक चिकित्सा और पशु चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत करने के कई अहम ऐलान किए हैं. भारत ने दुनिया भर में योग और आयुर्वेद की पहचान बनाई है, और अब सरकार इसे और आगे ले जा रही है.इससे तमाम युवाओं को आयुर्वेद में करियर बनाने और नौकरी पेशा करने का मौका मिलेगा.देश में तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद(All India Institutes of Ayurveda) खुलेंगे इससे बडी संख्या में आयुर्वेद के डॉक्टर तैयार होंगे. बजट में मेडिकल एजुकेशन (Expansion of medical education)पर फोकस किया गया है. 10,000 एडिशनल सीट्स बढाई जाएंगी. अगले 5 सालों में 75,000 सीट्स ऐड करने का गोल है जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है.
क्या हुई घोषणा
सरकार ने आयुर्वेद को और मजबूत करने के लिए 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (All India Institutes of Ayurveda) स्थापित करने की घोषणा की है. ये संस्थान पारंपरिक चिकित्सा में रिसर्च, ट्रेनिंग और इलाज को बढ़ावा देंगे.साथ ही आयुष फार्मेसी को अपग्रेड करने का प्लान है ताकि दवाओं की क्वालिटी और उपलब्धता बेहतर हो.
तैयार होंगे 20,000 से ज्यादा नए प्रोफेशनल्स
पशुपालन और वेटरनरी प्रोफेशनल्स की कमी को दूर करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठा रही है.
बजट में बताया गया है कि सरकार वेटरनरी और पैरा-वेटरनरी कॉलेज स्थापित करने में मदद करेगी.इनके जरिए 20,000 से ज्यादा नए प्रोफेशनल्स तैयार होंगे.प्राइवेट कॉलेज, हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक लैब्स और ब्रीडिंग फैसिलिटीज के लिए लोन-लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी स्कीम लाई जाएगी, जिससे आर्थिक मदद मिलेगी और इस सेक्टर का तेजी से विकास हो सकेगा.
IIM तैयार करेंगे 10 हजार टूरिस्ट गाइड
Education Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 में आईआईएम का जिक्र करते हुए कहा कि इस संस्थान की मदद से देश भर में 20 हजार आइकॉनिक साइट्स के लिए 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स तैयार किए जाएंगे. इन्हें आईआईएम में स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी.अपस्किल किया जाएगा. इसके लिए IIMs में शॉर्ट टर्म कोर्सेस कराए जाएंगे. ये कोर्सेज हाईब्रिड मोड में चलेंगे.
ये फैसले क्यों खास हैं?
ये ऐलान स्वास्थ्य और कृषि दोनों क्षेत्रों को फायदा पहुंचाएंगे. आयुर्वेद से जुड़े संस्थानों से पारंपरिक इलाज मजबूत होगा, जबकि वेटरनरी कॉलेजों से पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए मौके पैदा होंगे.कुल मिलाकर ये कदम भारत की पारंपरिक चिकित्सा और पशुधन सेक्टर को नई ऊर्जा देंगे.इससे मेडिकल में करियर बनाने वालों के लिए काफी मौके मिलेंगे.
About the Author
Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व ...और पढ़ें
First Published :
February 01, 2026, 12:46 IST

2 hours ago
