'61 लाख कैश, 2.5 KG सोना, मकान, प्लॉट, फ्लैट और बैंक लॉकर…', 35 साल नौकरी में सरकारी बाबू कूट डाले 30 करोड़

2 hours ago

Last Updated:February 06, 2026, 17:12 IST

आंध्र प्रदेश के एक सरकारी विभाग के इंजीनियर के घर से खजाना मिला है. 35 साल की नौकरी की रिटायरमेंट के महज 35 दिन बाद ही एसीबी की रेड में सोना,चांदी, कैश, जमीन, बैंक लॉकर और ना जाने क्या मिले हैं. उनके घर से तकरीबन 30 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है. अधिकारियों का कहना है कि बैंक का लॉकर खोला जाना बाकी है.

कैश, सोना, फ्लैट और बैंक लॉकर…, 35 साल नौकरी में सरकारी बाबू कूट डाले 30 करोड़Zoom

35 साल की नौकरी में घर को बना दिया कुबेर का खजाना.

एक सरकारी बाबू, जिसकी तनख्वाह अनुमान से 15 से 16 लाख सालाना होगी. 35 साल की सर्विस में कितना कमा सकता है? अगर सालों साल के खर्च को निकाल गुणा-भाग भी किया जाए तो 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति नहीं हो सकती है. सोचिए, पंचायत विभाग में 35 साल की इंजीनियरिंग की नौकरी के बाद कोई कितना कमा सकता है, ज्यादा से ज्यादा 6 करोड़…. 35 साल की नौकरी के बाद एक बाबू के घर से 61 लाख कैश, 2.5 KG सोना, चांदी, मकान, प्लॉट, फ्लैट और बैंक लॉकर… और ना जाने क्या-क्या मिला है. इनके घर से मिले संपत्ति की कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है. ये संपत्ति आंध्र प्रदेश में एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर पर एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की रेड में मिली है.

कुबेर का खजाना

आंध्र प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पंचायत राज विभाग के रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर कल्लेपल्ली श्रीनिवास राव (Kallepalli Srinivasa Rao) के ठिकानों पर जब छापा मारा, तो नोटों के बंडल और सोने-चांदी की चमक देख वे भी हैरान रह गए. एसीबी ने विशाखापत्तनम, सालूर और हैदराबाद में राव और उनके करीबियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान आय से अधिक संपत्ति के मामले में 30 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है.

घर में अथाह संपत्ति

तलाशी के दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में कीमती सामान और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं. बरामद किए गए सामानों की सूची चौंकाने वाली है:-

कैश- जांच अधिकारियों के रिटायर्ड अधिकारी के घर से 61.87 लाख रुपये कैश में मिले. सोना-चांदी: लगभग 2.5 किलोग्राम सोना और 20.3 किलोग्राम चांदी मिली है. प्रॉपर्टी: 3 हाउस प्लॉट और 2 रिहायशी फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं. बेटी के नाम जमीन: सालूर शहर में 18.57 सेंट कृषि भूमि के दस्तावेज भी मिले, जो उनकी बेटी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं. लॉकर: इसके अलावा 5 बैंक लॉकरों की पहचान की गई है, जिन्हें अभी खोला जाना बाकी है.

31 दिसंबर को ही हुए थे रिटायर

श्रीनिवास राव 1990 में पंचायत राज विभाग में शामिल हुए थे और हाल ही में 31 दिसंबर, 2025 को विशाखापत्तनम में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. एसीबी को पुख्ता जानकारी मिली थी कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति जमा की है. इसी इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

जल्द होगी गिरफ्तारी

एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए राव को गिरफ्तार किया जाएगा और विशाखापत्तनम की विशेष एसीबी अदालत में पेश किया जाएगा. फिलहाल, जब्त किए गए 5 बैंक लॉकरों को जल्द ही फॉरेंसिक जांच के तहत खोला जाएगा, जिससे और भी संपत्ति के खुलासे की उम्मीद है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 06, 2026, 17:12 IST

homenation

कैश, सोना, फ्लैट और बैंक लॉकर…, 35 साल नौकरी में सरकारी बाबू कूट डाले 30 करोड़

Read Full Article at Source