Last Updated:February 24, 2026, 09:22 IST
Holi Special trains News- होली के त्योहार पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से तमाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से चलेंगी. इनसे दिल्ली उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के बड़े शहरों को जाने वाले लोगों को राहत होगी.

नई दिल्ली. होली के त्योहार पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से तमाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से चलेंगी. इनसे दिल्ली उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के बड़े शहरों को जाने वाले लोगों को राहत होगी. वे होली में परिजनों के साथ त्यौहार बना सकेंगे.
स्पेशल ट्रेनें चलती शुरू हो गयी हैं और मार्च के अंत तक चलेंगी. इनका मुख्य उद्देश्य लाखों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को होली मनाने के लिए घर भेजना होगा. जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी.
नई दिल्ली से यहां के लिए ट्रेनें
नई दिल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेनें कई महत्वपूर्ण जगहों के लिए चल रही हैं, जिसमें बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, खुर्दा रोड और श्री माता वैष्णो देवी कटरा शामिल हैं. खास तौर पर बरौनी, गोरखपुर और लखनऊ की ट्रेनें पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार जाने वालों के लिए ये ट्रेनें राहत दे रही हैं. ये ट्रेनें 6 मार्च तक नई दिल्ली और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
निजामुद्दीन से ये ट्रेनें
28 फरवरी से 6 मार्च तक हजरत निजामुद्दीन और पुणे के बीच भी स्पेशल सेवाएं मिलेंगी. वहीं, नई दिल्ली से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी से 3 मार्च तक उपलब्ध रहेगी.
पुरानी दिल्ली से कौन सी ट्रेनें
पुरानी दिल्ली स्टेशन से पूर्वांचल (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और बिहार जाने वाली ट्रेनों की अच्छी कनेक्टिविटी है, इसलिए काफी संख्या में ट्रेनों को यहां से चलाया जाएगा. वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वी और मध्य भारत के लिए ट्रेनें चलती हैं. यहां से दानापुर, मुजफ्फरपुर, जयनगर, सीतामढ़ी, खुर्दा रोड और गोरखपुर जैसी जगहों के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
आनंद विहार से यहां की पकड़ें ट्रेन
आनंद विहार और लौकहा बाजार के बीच हाई-फ्रीक्वेंसी स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा सर्विस चलेंगी. दानापुर और मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें हर हफ्ते चलेंगी. दिल्ली से हरिद्वार, कटिहार और रांची जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनें या तो यहां से चलेंगी या यहां से गुजरेंगी.
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार रेगुलर ट्रेनों में होली से पहले ही लंबी वेटिंग होती है. इसलिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, जिससे यात्री आसानी से सुविधाजनकर तरीके से घर पहुंच सकें. ये ट्रेनें बुकिंग के ट्रेंड और यात्रियों की जरूरत को देखकर प्लान की गई हैं.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
February 24, 2026, 09:22 IST

1 hour ago
