सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की 10 खिलाड़ी

1 month ago

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 10 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन.

भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 10 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन.

रांची. सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए  झारखंड की 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. इसमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, सोनल मिंज,  महिमा टेटे, प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग शामिल है. इससे पूर्व जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए भी झारखंड के 06 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है.

आगामी 1 से 7 अप्रैल तक 2024 तक साई सेंटर बेंगलुरु में आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 10 महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, सोनल मिंज और महिमा टेटे जो हॉकी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था, उन्हें शामिल किया गया है.

इसके अलावा प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग जिन्होंने हॉकी बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व किया था उन्हें भी आमंत्रित किया गया है. इन 10 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही बेंगलुरु में ही है. इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23 मार्च  तक पुणे में आयोजित 14th हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर  किया गया.

साई रांची के सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्थानांतरण सीनियर साई एकसिलेंसी सेंटर कोलकाता में हो गया है इसलिए झारखंड के कई खिलाड़ी अब सीनियर नेशनल में हॉकी बंगाल का भी प्रतिनिधित्व करते हैं. सीनियर के अलावा जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी झारखंड के नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज  और संजना होरो कुल 06 को आमंत्रित किया गया है.

सीनियर कैंप के लिए आमंत्रित 10 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, सोनल मिंज,दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत है। जबकि चार खिलाड़ी महिमा टेटे अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग अभी एकलवय रांची  और साई कोलकाता में प्रशिक्षण ले रहे है. सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह समेत और पदाधिकारी ने बधाई एवं शुभकामना दी है.

.

Tags: Jharkhand news, Ranchi news

FIRST PUBLISHED :

March 29, 2024, 09:55 IST

Read Full Article at Source